श्रावणी मेले से पहले बाबा बैद्यनाथ मंदिर में मुख्य अर्घा का उद्घाटन, डीसी बोले- तैयार है प्रशासन

बैद्यनाथ मंदिर
देवघर के बाबा बैद्यनाथ मंदिर में श्रावणी मेले की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। मुख्य अर्घा का उद्घाटन कर दिया गया है, जिससे श्रद्धालु बाबा का जलाभिषेक कर सकेंगे। प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं।
संजीव कुमार मिश्रा (संवाददाता, देवघर) की रिर्पोट
Sawani Mela: झारखंड के देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ मंदिर में श्रावणी मेले की तैयारियां अब अंतिम चरण में पहुंच गई हैं. मेले के शुभारंभ से पहले बुधवार को मंदिर परिसर में मुख्य अर्घा का विधिवत उद्घाटन किया गया. उपायुक्त सह मंदिर प्रशासक सौरभ भुवनिया ने अधिकारियों के साथ व्यवस्थाओं का जायजा लिया और कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सुगम दर्शन के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार है.

डीसी समेत अधिकारियों ने किया मुख्य अर्घा का उद्घाटन
मुख्य अर्घा के उद्घाटन समारोह में उपायुक्त सह मंदिर प्रशासक सौरभ भुवनिया, पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर, उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा, नगर आयुक्त सुलोचना मीणा और मंदिर प्रभारी सह एसडीएम रवि कुमार मौजूद रहे.
उद्घाटन के बाद अधिकारियों ने मुख्य अर्घा पर लगी प्लास्टिक शीट हटाकर विधिवत रूप से इसे श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया. गुरुवार से आने वाले कांवरिये इसी अर्घा के माध्यम से बाबा बैद्यनाथ का जलाभिषेक करेंगे.
मंदिर कंट्रोल रूम में तैयारियों की हुई समीक्षा
बाबा मंदिर पहुंचने के बाद उपायुक्त सौरभ भुवनिया ने मंदिर के कंट्रोल रूम में श्रावणी मेले को लेकर की गई तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की. मंदिर प्रभारी रवि कुमार ने उन्हें श्रद्धालुओं की सुविधा, दर्शन व्यवस्था, सुरक्षा इंतजाम और अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी दी. उपायुक्त ने सभी व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों से जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.
श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा
उद्घाटन के बाद उपायुक्त ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बाह्य अर्घा सहित मंदिर परिसर की विभिन्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया. उन्होंने तैयारियों पर संतोष जताते हुए कहा कि बाबा मंदिर में श्रावणी मेले को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं.
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि पूरे मेला अवधि के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सुगम दर्शन को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए. सभी अधिकारी पूरी सतर्कता और समर्पण के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें, ताकि देश-विदेश से आने वाले कांवरियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े.
यह भी पढ़ें: रुद्राभिषेक से पाएं शिव कृपा: जानें सही विधि, आवश्यक सामग्री और अद्भुत लाभ
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By नेहा कुमारी
नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.
डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










