तालाब में डूबने से 10 साल के बच्चे की मौत, परिजनों में मची चीख-पुकार

मृतक बालक का फाइल फोटो. | Prabhat Khabar Network
चंदवारा के चंद्रघटी गांव में तालाब में डूबने से 10 वर्षीय आरव राज की मौत हो गई. घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
चंदवारा (कोडरमा): तिलैया डैम ओपी क्षेत्र के चंद्रघटी गांव में मंगलवार को तालाब में डूबने से 10 साल के बच्चे की मौत हो गई. घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. जानकारी के अनुसार चंद्रघटी निवासी मुकेश यादव का बेटा आरव राज (10 वर्ष) घर के समीप स्थित तालाब की ओर गया था. इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह तालाब के गहरे पानी में जा गिरा.
आसपास मौजूद लोगों को घटना की जानकारी मिलने पर ग्रामीणों ने बच्चे को तालाब से बाहर निकाला. इसके बाद परिजन उसे लेकर सदर अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सक ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया. मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई और पूरे गांव का माहौल गमगीन हो गया. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने प्रशासन से तालाबों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा बच्चों की सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










