गुरु रविदास जयंती पर भाजपा ने मनाया समरसता संकल्प अभियान

कार्यक्रम के दौरान पुरोहित को सम्मानित करते मंडल अध्यक्ष | Prabhat Khabar Network
काठीकुंड में भाजपा ने गुरु रविदास जयंती पर समरसता संकल्प अभियान आयोजित किया। कार्यकर्ताओं ने सामाजिक एकता और भाईचारे को मजबूत करने का लिया संकल्प।
प्रतिनिधि, काठीकुंड
भाजपा काठीकुंड मंडल इकाई की ओर से मंडल अध्यक्ष अभिजीत सुमन के नेतृत्व में संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के पावन अवसर पर समरसता संकल्प अभियान कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम के तहत काठीकुंड तेलियाचक बाजार स्थित संकटमोचन हनुमान मंदिर में विधिवत पूजन-अर्चना एवं दीप प्रज्वलन किया गया. इस दौरान मंदिर के पंडित जी को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया तथा श्रद्धालुओं और कार्यकर्ताओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया. कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने सामाजिक समरसता और आपसी भाईचारे को मजबूत करने का संकल्प लिया. मंडल अध्यक्ष अभिजीत सुमन ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज ने समाज में समानता, भाईचारे और समरसता का संदेश दिया. उनके विचार आज भी समाज को एकजुट करने की प्रेरणा देते हैं. इस अवसर पर शम्भू पाल, महिला मोर्चा नेत्री सरस्वती शर्मा, कलावती देवी, रूपा देवी, राजकिरण दत्ता, शशिकांत साह, जय प्रकाश मंडल, राजकिशोर भगत, उत्तम मंडल, बिनोद मंडल, सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










