पिकअप के धक्के से टोटो सवार महिला गंभीर रूप से घायल, सिउड़ी में भर्ती

Updated:
विज्ञापन
पिकअप के धक्के से टोटो सवार महिला गंभीर रूप से घायल, सिउड़ी में भर्ती

रानीश्वर के पास पिकअप की टक्कर से टोटो सवार महिला और उसकी दो बेटियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायलों को सिउड़ी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन

रानीश्वर: थाना क्षेत्र के रानीश्वर से सिउड़ी भाया आमजोड़ा सड़क पर पड़िहारपुर गांव के समीप एक टोटो को विपरीत दिशा से जा रही पिक आप भान ने जोरदार ठोकर मार देने से टोटो पर सवार एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी है. जबकि टोटो पर सवार महिला की दो बेटी भी घायल हो गयी है. घायल महिला का नाम देवश्री दास है. वह रांगालिया गांव की रहने वाली है. जानकारी के अनुसार महिला दोनों बेटी के साथ टोटो पर सवार होकर सिउड़ी की ओर से घर लौट रही थी. उसी क्रम में विपरीत दिशा से तेज गति से सिउड़ी की ओर जा रहे एक पिक आप भान टोटो को जोरदार धक्का मार देने से टोटो पलट गया. स्थानीय लोगों द्वारा परिजनों को सूचित किये जाने से घायलों को इलाज के लिए सिउड़ी में भर्ती कराया गया है. वहीं धक्का मारकर तेज गति से सिउड़ी की ओर भाग रहे पिक आप भान को स्थानीय लोगों के सहयोग से आमजोड़ा स्कूल के समीप पकड़ा गया है. थाना प्रभारी त्रिपुरारी कुमार ने बताया कि दोनों गाड़ी को जब्त कर थाना लाया गया है. जानकारी के अनुसार टोटो चालक भी घायल हो गया है.

विज्ञापन
साधन सेन

लेखक के बारे में

By साधन सेन

वर्ष 1999 के नवंबर महीने से प्रभात खबर अखबार में पत्रकारिता शुरू की. दुमका के रानीश्वर प्रखंड से पत्रकारिता करते हुए जनहित की खबरों को प्राथमिकता देना, हमेशा मेरा ध्येय रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola