जेरवाखिलकनाली से बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए रवाना हुआ गौरी कांवरिया का जत्था

Updated:
विज्ञापन

गौरी कांवरिया का जत्था | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मसलिया के जेरवाखिलकनाली से गौरी कांवरिया के नेतृत्व में शिवभक्तों का जत्था बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए रवाना हुआ। बोल बम के जयघोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा।

विज्ञापन

प्रतिनिधि, दलाही

विज्ञापन

श्रावणी मेले के पावन अवसर पर मसलिया प्रखंड के जेरवाखिलकनाली से गौरी कांवरिया के नेतृत्व में शिवभक्तों का जत्था सुल्तानगंज होते हुए बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए रवाना हुआ. जत्थे की रवानगी के दौरान पूरा क्षेत्र केसरिया रंग में रंग गया और 'बोल बम' व 'हर-हर महादेव' के जयघोष से माहौल भक्तिमय हो उठा.

रवानगी से पूर्व श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि और मंगलमय यात्रा की कामना की. इसके बाद मुख्य अतिथि एवं स्थानीय गणमान्य लोगों ने हरी झंडी दिखाकर जत्थे को रवाना किया. गौरी कांवरिया के नेतृत्व में निकले इस जत्थे में महिला, पुरुष और युवाओं सहित सैकड़ों शिवभक्त शामिल हैं. श्रद्धालु सुल्तानगंज से पवित्र गंगाजल लेकर पैदल बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचेंगे और जलाभिषेक करेंगे. यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के रहने, भोजन, पेयजल और प्राथमिक उपचार की समुचित व्यवस्था जत्थे के सहयोगियों द्वारा की गई है.

इस अवसर पर गौरी कांवरिया ने कहा कि बाबा भोलेनाथ के प्रति अटूट आस्था ही कठिन कांवर यात्रा को पूरा करने की शक्ति देती है. उन्होंने कहा कि हर वर्ष की तरह इस बार भी श्रद्धालु पूरे अनुशासन और भक्ति भाव के साथ यात्रा पूरी कर बाबा बैद्यनाथ का जलाभिषेक करेंगे. जत्थे की रवानगी के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे. सभी ने शिवभक्तों की सुरक्षित एवं सफल यात्रा की कामना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola