'मन की बात' सुनने में दुमका राज्य में तीसरे स्थान पर

Updated:
विज्ञापन
''''मन की बात'''' सुनने में दुमका राज्य में तीसरे स्थान पर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के प्रसारण में दुमका जिले ने झारखंड में तीसरा स्थान हासिल किया है। जानिए पूरी खबर और कार्यकर्ताओं की मेहनत।

विज्ञापन

603 बूथों पर हुआ कार्यक्रम का प्रसारण, भाजपा जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को दिया सफलता का श्रेय दुमका. दुमका जिले ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम ‘मन की बात’ के प्रसारण और जनभागीदारी के मामले में झारखंड में तीसरा स्थान हासिल किया है. भाजपा जिलाध्यक्ष रूपेश कुमार मंडल ने इसे कार्यकर्ताओं की मेहनत और सामूहिक प्रयास का परिणाम बताया. जिले के 1157 बूथों में 603 पर कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यकर्ताओं ने बैठकों और सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को कार्यक्रम से जोड़ा. शिकारीपाड़ा विधानसभा को प्रदेश में तीसरा और दुमका विधानसभा को चौथा स्थान मिला. जिले के चार मंडलों ने भी राज्य स्तर पर चौथा से सातवां स्थान हासिल किया. जिलाध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की निष्ठा का प्रमाण है. पूर्व जिलाध्यक्ष परितोष सोरेन ने बताया कि शिकारीपाड़ा के बूथ संख्या 128 पर लाइव प्रसारण में आदिवासी महिलाओं, किसानों और ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया.

विज्ञापन
Anand Jaswal

लेखक के बारे में

By Anand Jaswal

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola