बंगाल के बीरभूम में पत्थर व्यापारी के घर छापा, संदूक से मिले करोड़ों रुपये और सोने के ढेर

बरामद सोना और रुपये
पश्चिम बंगाल के बीरभूम में एक पत्थर व्यापारी के घर से करोड़ों रुपये और सोने का खजाना बरामद हुआ है। पुलिस इस धन के स्रोत का पता लगाने में जुटी है।
बीरभूम : कभी जूट के खेतों से, कभी बिस्तर के नीचे से, बंगाल में धन के ढेर बरामद होते रहे हैं. अब एक घर के अंदर रखे संदूक से करोड़ों रुपये और सोने के ढेर बरामद हुए हैं. यह घटना बीरभूम के मोहम्मद बाजार में घटी. यह सारा खजाना वहां के एक पत्थर व्यापारी के घर से बरामद किया गया. ताजा खबर के अनुसार, अब तक 10 करोड़ से अधिक का सोना और 5 करोड़ से अधिक की नकदी बरामद की जा चुकी है (दोपहर 1 बजे). मुख्यमंत्री शुवेंदु अधिकारी ने भी सोशल मीडिया पर इस बारे में जानकारी दी है.
पैसे गिनते-गिनते थक गयी मशीन
पता चला है कि मंगलवार देर रात करोड़पति पत्थर व्यापारी तुलु मंडल के करीबी रिश्तेदार मीनार मंडल के घर पर तलाशी शुरू हुई. तलाशी बुधवार सुबह तक जारी रही. घटनास्थल पर कम से कम पांच पैसे गिनने वाली मशीनें लाई गईं. इतना ही नहीं, पांच बड़े बक्से और प्रिंटर भी लाए गए. अधिकारी अभी भी पैसे गिन रहे हैं. शुरुआती तौर पर अनुमान है कि रकम और बढ़ सकती है.
स्रोत पता लगा रही पुलिस
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, मीनार मंडल स्वयं पत्थर के व्यापार में प्रत्यक्ष रूप से शामिल है. मंगलवार देर रात भारी पुलिस बल ने अचानक मीनार मंडल के घर को घेर लिया. तुरंत ही तलाशी अभियान शुरू किया गया. घर से भारी मात्रा में धन बरामद हुआ. पुलिस मीनार से धन के स्रोत का पता लगाने की कोशिश कर रही है. शुभेंदु अधिकारी ने इस बारे में अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया.
मीनार कौन है?
मीनार मंडल कभी सरकारी बस चालक थे. धीरे-धीरे उनकी तुलु मंडल से घनिष्ठता हो गई. इसके बाद उन्होंने बस चालक की नौकरी छोड़ दी और पत्थर के व्यापार में लग गए.
पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
अब तक छापेमारी जारी
इस बीच, घटनास्थल पर भारी पुलिस बल मौजूद है. पुलिस बल के अलावा वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित हैं. हालांकि, पुलिस ने अभी तक इस अभियान का सटीक कारण या इसके पीछे किसी अन्य अवैध गतिविधि का स्पष्ट उल्लेख नहीं किया है. सवाल यह उठता है कि पुलिस को पहले यह जानकारी क्यों नहीं मिली कि व्यापारी के घर में इतनी बड़ी मात्रा में धन और सोना मौजूद था.
Also Read: उत्तर बंगाल में पर्यटन को नयी उड़ान, सैंडकफू में बनेंगे पर्यावरण अनुकूल 10 कंटेनर होम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष झा
डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










