सावन की मस्ती में झूमीं महिलाएं, मथुरासिनी पूजा के बाद हुआ धमाल

Updated:
विज्ञापन

कार्यक्रम में शामिल महिलाएं. | Prabhat Khabar Network

जयनगर में माहुरी वैश्य मंडल द्वारा सावन के अवसर पर मथुरासिनी पूजा और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

विज्ञापन

कोडरमा: सावन महीने के अवसर पर माहुरी वैश्य मंडल जयनगर की ओर से महिलाओं के लिए मां मथुरासिनी पूजा समेत कई कार्यक्रम आयोजित किये गये. कार्यक्रम की शुरुआत विधि-विधान से मां मथुरासिनी की पूजा-अर्चना के साथ हुई.

सावन गीतों पर महिलाओं ने किया नृत्य

पूजा के बाद महिलाओं के बीच विभिन्न मनोरंजक खेल और प्रतियोगिताएं आयोजित की गयीं. महिलाओं ने सावन गीतों पर नृत्य प्रस्तुत कर कार्यक्रम को आकर्षक बनाया. प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाली महिलाओं को मंडल अध्यक्ष खुशबू लोहानी ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया.

महिलाओं को मिलता है प्रतिभा दिखाने का मंच

मंडल अध्यक्ष खुशबू लोहानी ने कहा कि सावन उमंग, प्रेम और आपसी सौहार्द्र का प्रतीक है. ऐसे आयोजनों से महिलाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ एक-दूसरे से जुड़ने का अवसर मिलता है और आपसी मेल-जोल मजबूत होता है.

उन्होंने कहा कि महिलाओं की प्रतिभा को निखारने के लिए इस तरह के कार्यक्रम आगे भी आयोजित किये जायेंगे.

मौके पर सचिव खुशी वैशखियार, संगठन मंत्री ज्योति वैशखियार, ललिता देवी, सोनी देवी, प्रतिमा देवी, सुनीता देवी, खुशबू देवी, रेणु देवी, ममता देवी, सुहानी देवी समेत अन्य महिलाएं मौजूद थीं.


विज्ञापन
Rajesh

लेखक के बारे में

By Rajesh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola