कोडरमा में संदेहास्पद स्थिति में एक की मौत, परिजनों ने जतायी हत्या की आशंका
कोडरमा में घर के बाहर सो रहे एक 42 वर्षीय व्यक्ति की संदेहाहस्पद स्थिति में मौत हो चुकी है. परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है.
कोडरमा : कोडरमा के जयनगर थाना क्षेत्र में एक 42 वर्षीय व्यक्ति की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गयी. मृतक की पहचान अंजार खान उर्फ कारा के रुप में हुई. हालांकि, परिजनों ने हत्या की अंदेशा जाहिर की है. उन्होंने पुलिस से कार्रवाई की मांग करते हुए आवेदन दिया है. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार वह अपने घर के बाहर सो रहा था. सुबह में जब परिजन उसे जगाने के लिए गये तो वह मृत पड़ा था.
Also Read: कोडरमा घाटी में दाल लदा ट्रक पलटा, चालक की मौत
क्या है पूरा मामला
बताया जाता है कि अंजार खान रोज की भांति अपने घर के बाहर सोया हुआ था. इस दौरान कुछ अज्ञात लोगों ने उसकी धारदार हथियार से हत्या कर दी. जब सुबह मृतक के की मां उठी तो उसने अपने बेटे की खटिया के नीचे खून लगा देखा. उनके पैर और गला में गहरे चोट के निशान थे. तो वहीं उनके माथा के तरफ मच्छरदानी खुला हुआ था. इसके बाद परिजनों की चीख पुकार मच गयी.
मृतक की मां ने पुलिस से की कार्रवाई की मांग
परिजनों की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग जमा हो गये. इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गयी. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जानकारी ली. मृतक की मां ने पुलिस को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है. वहीं, पुलिस ने परिजनों को मामले की जांच कर सभी जरूरी कदम का उठाने का भरोसा दिलाया है. फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










