ePaper

शिव प्राण प्रतिष्ठा रुद्र महायज्ञ को लेकर निकली कलश यात्रा

Updated at : 01 Mar 2025 9:48 PM (IST)
विज्ञापन
शिव प्राण प्रतिष्ठा रुद्र महायज्ञ को लेकर निकली कलश यात्रा

प्रखंड अंतर्गत ग्राम सतडीहा पोस्ट सरमाटांड़ में उत्तर वाहिनी शिव प्राण प्रतिष्ठा रुद्र महायज्ञ को लेकर कलश यात्रा निकाली गयी. उद्घाटन विधायक कुमार अमित कुमार यादव ने किया.

विज्ञापन

जयनगर. प्रखंड अंतर्गत ग्राम सतडीहा पोस्ट सरमाटांड़ में उत्तर वाहिनी शिव प्राण प्रतिष्ठा रुद्र महायज्ञ को लेकर कलश यात्रा निकाली गयी. उद्घाटन विधायक कुमार अमित कुमार यादव ने किया. बराकर नदी से कलश में जल भर कर श्रद्धालु जयकारा लगाते हुए यज्ञ स्थल पर पहुंचे. वहां कलश को स्थापित किया गया. दो मार्च को पंचांग पूजन व मंडप प्रवेश, तीन को विधि पूजन, अरनी मंथन द्वारा अग्नि भगवान का प्रदुर्भाव तथा चार को प्रातः कालीन विधि पूजन, संध्या हवन, फलाधिवास, प्रातः पूजन संध्या हवन कार्यक्रम का आयोजन होगा. कथावाचक के रूप में अनंत श्री श्री विभूषित जगतगुरु रामानंदाचार्य कामदगिरी, पीठाधीश्वर स्वामी श्री रामस्वरूप आचार्य जी महाराज आदि मौजूद रहेंगे. यज्ञ आचार्य वीरेंद्र शास्त्री महाराज हैं. अनुष्ठान को सफल बनाने में यज्ञ समिति सतडीहा के अध्यक्ष डॉ रामकृष्ण यादव, सचिव महेश यादव, मंटू पंडित, सदानंद यादव आदि लगे हुए हैं. कलश यात्रा के मौके पर पूर्व विधायक जानकी यादव, प्रमुख अंजू देवी, जिला उपाध्यक्ष निर्मला देवी, जिप सदस्य केदारनाथ यादव, पूर्व मंडल अध्यक्ष विजय राणा, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेश यादव, सांसद प्रतिनिधि किशुन यादव, प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष डाॅ बीएनपी वर्णवाल, विद्यालय डायरेक्टर रामदेव यादव, हीरामन मिस्त्री, मुखिया राजकुमार यादव, मुखिया सुरेश प्रसाद यादव सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola