जयनगर में स्वतंत्रता दिवस पर झंडोत्तोलन का समय तय, 8 बजे से शुरू होगा कार्यक्रम
बीडीओ गौतम कुमार. | Prabhat Khabar Network
जयनगर में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विभिन्न सरकारी कार्यालयों और स्कूलों में झंडोतोलन का समय निर्धारित कर दिया गया है। पूरी जानकारी यहाँ देखें।
कोडरमा: कोडरमा के जयनगर प्रखंड के विभिन्न स्थलों पर 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के मौके पर झंडोतोलन का समय निर्धारित कर दिया गया. उक्त जानकारी देते हुए बीडीओ गौतम कुमार ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस पर होने वाले झंडोतोलन में प्रखंड सह अंचल अधिकारी आवास परिसर में 8 बजे झंडोतोलन होगा.
जबकि पुराने प्रखंड परिसर में शहीद स्मारक शीला फलक एवं डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण 8.25 बजे, प्रखंड मुख्यालय के समक्ष झंडोतोलन 8.40 बजे, बीआरसी में 9.10 बजे, प्रखंड पशु चिकित्सालय में 9.25 बजे, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 9.40 बजे, परियोजना बालिका उच्च विद्यालय में 10 बजे, थाना परिसर में 10.20 बजे, कस्तूरबा विद्यालय में 10.45 बजे झंडोतोलन होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










