जेल भरो आंदोलन को सफल बनाने का निर्णय, केंद्र की नीतियों के खिलाफ उठायी आवाज

Updated:
विज्ञापन

बैठक में यूनियन के लोग. | Prabhat Khabar Network

कोडरमा में संयुक्त किसान मोर्चा और ट्रेड यूनियनों ने 10 अगस्त को प्रस्तावित देशव्यापी जेल भरो आंदोलन को सफल बनाने की रणनीति तैयार की है।

विज्ञापन

कोडरमा: संयुक्त किसान मोर्चा, केंद्रीय ट्रेड यूनियनों और स्वतंत्र फेडरेशनों के संयुक्त मंच के आह्वान पर 10 अगस्त को भारत छोड़ो आंदोलन दिवस के अवसर पर प्रस्तावित देशव्यापी जेल भरो आंदोलन को सफल बनाने का निर्णय लिया गया है.

इसे लेकर सहाना गार्डन में अर्जुन यादव की अध्यक्षता में संयुक्त बैठक आयोजित की गयी. बैठक में वक्ताओं ने केंद्र सरकार की निजीकरण, ठेकेदारीकरण और कॉरपोरेटपरस्त नीतियों की आलोचना की. उन्होंने कहा कि इन नीतियों के कारण रोजगार के अवसर कम हो रहे हैं, श्रमिकों के अधिकार कमजोर पड़ रहे हैं और किसानों की आजीविका पर संकट बढ़ रहा है.

बैठक में चारों लेबर कोड वापस लेने, न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की कानूनी गारंटी देने, किसानों की कर्जमाफी, सरकारी रिक्त पदों पर नियुक्ति और महंगाई व बेरोजगारी पर नियंत्रण की मांग उठायी गयी.

वक्ताओं ने कहा कि 10 अगस्त का जेल भरो आंदोलन संविधान, लोकतंत्र, सामाजिक न्याय और मेहनतकश जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए किया जा रहा अभियान है. उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से आंदोलन में शामिल होने की अपील की.

बैठक में असीम सरकार, संजय पासवान, मीरा देवी, प्रेम प्रकाश, विजय पासवान, सोनिया देवी समेत कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे.


विज्ञापन
Rajesh

लेखक के बारे में

By Rajesh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola