सावन जुम्बा फिटनेस डांस पार्टी में महिलाओं ने लगाए ठुमके, दिया स्वस्थ जीवनशैली का संदेश

Updated:
विज्ञापन

कार्यक्रम में शामिल महिलाएं | Prabhat Khabar Network

झुमरीतिलैया में नटराज कला केन्द्र द्वारा आयोजित सावन जुम्बा महोत्सव में महिलाओं ने फिटनेस और संगीत का भरपूर आनंद लिया। जानें कार्यक्रम की खास झलकियां।

विज्ञापन

कोडरमा : श्री गणेशाय नमः के मंगलाचरण के साथ नटराज कला केंद्र की ओर से माहूरी भवन में “ए बिग सावन जुम्बा फिटनेस डांस पार्टी” का आयोजन किया गया. सावन के गीतों, संगीत और फिटनेस के संदेश से सजे इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. करीब तीन घंटे तक चले जुम्बा डांस कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने मनोरंजन के साथ स्वस्थ रहने का संदेश दिया.

कार्यक्रम के दौरान “थम के बरस”, “ना जाने कहां से आई है”, “सावन में लग गई आग”, “छतरी ना खोल बरसात में” सहित कई सावन गीतों पर महिलाओं ने जमकर नृत्य किया. वहीं फ्रेंडशिप डे के अवसर पर “मेरे वास्ते क्या-क्या कुछ नहीं किया” गीत पर सहेलियां एक-दूसरे के साथ झूमती नजर आयीं. पूरे कार्यक्रम के दौरान माहौल तालियों, संगीत और उत्साह से गूंजता रहा.

नटराज कला केंद्र के निदेशक राजेश भदानी ने कहा कि केवल बाहरी सुंदरता ही नहीं, बल्कि शरीर की अंदरूनी मजबूती और स्वास्थ्य का ध्यान रखना भी जरूरी है. उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को अपने व्यस्त जीवन से कम से कम एक घंटा स्वास्थ्य और फिटनेस के लिए निकालना चाहिए. नटराज कला केंद्र वर्षों से लोगों को स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करने का कार्य कर रहा है.

परियोजना निदेशक अंजना भदानी ने महिलाओं को नियमित व्यायाम और फिटनेस को दिनचर्या का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया. कार्यक्रम में फिटनेस से जुड़े कई रोचक खेलों का भी आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. प्रतियोगिताओं के विजेताओं को आकर्षक उपहार देकर सम्मानित किया गया.

कार्यक्रम को सफल बनाने में नीरज कुमार, निक्कू सेठ और अंजना भदानी का महत्वपूर्ण योगदान रहा. मौके पर सुबिता अग्रवाल, कविता कृष्णा, रेखा मोदी, कोमल पुजारा, नेहा जैना, सुजाता तर्वे, प्रीति बडगव, रितू सेठ, शिल्पी, निक्की गुप्ता, किरन, दीपा भारती, खुशबू जैन सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद थीं.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola