सिदो-कान्हू कृषि एवं वनोपज जिला सहकारी संघ की बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा

Updated:
विज्ञापन

बैठक में उपायुक्त व अन्य. | Prabhat Khabar Network

कोडरमा में उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने दोना-पत्तल निर्माण इकाई के लिए डीपीआर तैयार करने और किसानों को मशरूम उत्पादन का प्रशिक्षण देने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन

कोडरमा : समाहरणालय सभागार में सिदो-कान्हू कृषि एवं वनोपज जिला सहकारी संघ लिमिटेड की बैठक उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में हुई. बैठक में जिला सहकारी संघ के निर्वाचन, विशेष प्रकार की सहकारी समितियों की सदस्यता समेत कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गयी.

बैठक के दौरान साल बीज और महुआ संग्रहण, दोना-पत्तल निर्माण, मधुमक्खी पालन तथा मशरूम उत्पादन से जुड़े प्रशिक्षण कार्यक्रमों की समीक्षा की गयी. उपायुक्त ने दोना-पत्तल निर्माण इकाई की स्थापना के लिए विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन (डीपीआर) तैयार करने का निर्देश दिया. वहीं मशरूम उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए कृषक पाठशाला के माध्यम से किसानों को प्रशिक्षण देने को कहा.

उपायुक्त ने सहकारिता विभाग की विभिन्न योजनाओं की प्रगति की भी जानकारी ली. इस दौरान वर्ष 2023-24, 2024-25 एवं 2026-27 में स्वीकृत 100 और 500 मीट्रिक टन क्षमता वाले गोदामों के निर्माण कार्य की समीक्षा की गयी. उन्होंने निर्माण कार्यों को जल्द पूरा करने का निर्देश अधिकारियों को दिया.

बैठक में डीएसओ राम रतन वर्णवाल, जिला सहकारिता पदाधिकारी रूमा झा, जिला कृषि पदाधिकारी सुरेश स्वासी, जिला मत्स्य पदाधिकारी विजय कुमार, जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ विनीता, जेएसएलपीएस के जिला कार्यक्रम प्रबंधक प्रकाश रंजन समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद थे.


विज्ञापन
Rajesh

लेखक के बारे में

By Rajesh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola