इरफान खान बने मदरसा व अल्पसंख्यक मामलों के विधायक प्रतिनिधि

Updated:
विज्ञापन

इरफान खान. | Prabhat Khabar Network

बरकट्ठा विधायक अमित कुमार यादव ने इरफान खान को मदरसा एवं अल्पसंख्यक मामलों का विधायक प्रतिनिधि मनोनीत किया है। समर्थकों ने दी बधाई।

विज्ञापन

जयनगर: बरकट्ठा विधायक अमित कुमार यादव ने प्रखंड के कटहाडीह निवासी इरफान खान (पिता कुर्बान खान) को मदरसा एवं अल्पसंख्यक मामलों का विधायक प्रतिनिधि मनोनीत किया है.

इस संबंध में विधायक ने पत्र जारी कर कहा कि उनकी अनुपस्थिति में इरफान खान मदरसा विद्यालय से संबंधित सभी बैठकों में उनका प्रतिनिधित्व करेंगे और संबंधित कार्यों को देखेंगे.

मनोयन के बाद इरफान खान ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गयी है, उसका वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे.

इधर, भाजपा मंडल अध्यक्ष महावीर यादव, राजेंद्र सिंह, महामंत्री जमुना यादव, पूर्व मंडल अध्यक्ष रामदेव मोदी, राजेंद्र राम, दीपक वर्णवाल समेत अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं ने इरफान खान को बधाई दी और उनके उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं.


विज्ञापन
Rajesh

लेखक के बारे में

By Rajesh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola