दस्तावेजीकरण से सामाजिक बदलाव की कहानियों को मिलेगी नई आवाज : नीतू सिंह
कार्यशाला को संबोधित करते वक्ता. | Prabhat Khabar Network
कोडरमा में संस्था समर्पण द्वारा आयोजित कार्यशाला में दस्तावेजीकरण और प्रभावी संचार के जरिए सामाजिक बदलाव की कहानियों को प्रस्तुत करने पर जोर दिया गया।
कोडरमा: संस्था समर्पण की ओर से सोमवार को होटल सेलिब्रेशन में “हमारे अनुभव-हमारी आवाज” विषय पर दस्तावेजीकरण एवं प्रभावी संचार को लेकर सहभागी कार्यशाला आयोजित की गयी. कार्यशाला का उद्देश्य सामाजिक कार्यों और समुदाय के अनुभवों को बेहतर तरीके से दस्तावेजित कर उन्हें बदलाव की प्रभावी आवाज के रूप में प्रस्तुत करने की क्षमता विकसित करना था.
कार्यशाला में डाक्यूमेंटेशन, फोटो वॉयस, फोटो क्वालिटी, सक्सेस स्टोरी, चैलेंज स्टोरी, स्टोरी ऑफ चेंज और थ्योरी ऑफ चेंज जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गयी. प्रतिभागियों को बताया गया कि समुदाय से जुड़ी वास्तविक घटनाओं, अनुभवों और तस्वीरों को किस तरह प्रभावी दस्तावेज में बदला जा सकता है.
दिल्ली से पहुंचीं प्रशिक्षक नीतू सिंह ने कहा कि किसी भी अच्छे कार्य का प्रभाव तब और अधिक बढ़ जाता है, जब उसे प्रमाण, गुणवत्तापूर्ण तस्वीरों और मानवीय कहानियों के साथ व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत किया जाये. उन्होंने दस्तावेजीकरण की विभिन्न तकनीकों की जानकारी दी.
संस्था के सचिव इंद्रमणि साहू ने कहा कि हर तस्वीर अपने आप में एक कहानी कहती है और हर कहानी बदलाव की गवाही देती है. जरूरत है कि इन कहानियों को सही तरीके से सामने लाया जाये.
कार्यशाला में संस्था समर्पण की टीम, यूथ क्लब के सदस्य और विभिन्न विश्वविद्यालयों से आये इंटर्न ने भाग लिया. इस दौरान बेहतर दस्तावेजीकरण और प्रभावी संचार को लेकर प्रतिभागियों ने साझा कार्ययोजना भी तैयार की.
मौके पर रिसोर्स मैनेजर पुरुषोत्तम कुमार, प्रोग्राम फैसिलिटेटर नवीन कुमार, प्रोग्राम मैनेजर सलोनी कुमारी, जितेंद्र कुमार, योगेश कुमार, राजेश कुमार, निलेश कुमार, लवली कुमारी, कल्पना कुमारी, पिंकी देवी समेत अन्य लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










