JSSC-CGL पर सरकार के फैसले से कांग्रेस गदगद, प्रकाश रजक बोले- छात्रों की आवाज हुई बुलंद
झारखंड में जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा रद्द होने और भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं की जांच के सरकार के फैसले का कांग्रेस ने स्वागत किया है।
कोडरमा: झारखंड के आंदोलनरत छात्र-युवाओं की मांगों पर राज्य सरकार के निर्णय का कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रकाश रजक ने स्वागत किया है. उन्होंने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रति आभार जताया. रजक ने कहा कि भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता और निष्पक्षता को लेकर छात्र लंबे समय से आवाज उठा रहे थे.
राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर आंदोलनरत छात्रों से व्यक्तिगत रूप से मिलने और उनकी समस्याओं के समाधान का आग्रह किया था. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई विशेष कैबिनेट बैठक में जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा रद्द करने तथा टीडीपीएल के माध्यम से हुई परीक्षाओं के परिणाम व चयन प्रक्रिया रद्द करने का निर्णय लिया गया है. वर्ष 2014 से भर्ती परीक्षाओं में हुई अनियमितताओं की जांच का फैसला भी सकारात्मक कदम है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









