‘दृढ़ इच्छाशक्ति से कोई लक्ष्य असंभव नहीं’, Grizzly College में नेताजी के साहस और राष्ट्रभक्ति को किया गया याद
मौके पर प्राचार्य व अन्य. | Prabhat Khabar Network
कोडरमा के ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई गई। प्राचार्य और प्रशिक्षुओं ने उनके जीवन और राष्ट्रभक्ति पर प्रकाश डाला।
कोडरमा: ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन में महान स्वतंत्रता सेनानी एवं आजाद हिंद फौज के संस्थापक नेताजी सुभाष चंद्र बोस कार्यक्रम आयोजित कर याद किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ मोहित कुमार तिवारी, सहायक प्राध्यापकों एवं प्रशिक्षुओं ने संयुक्त रूप से किया. प्रशिक्षु खुशबू रानी ने नेताजी के जीवन, स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान तथा संघर्षपूर्ण एवं प्रेरणादायी व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला.
प्राचार्य डॉ मोहित कुमार तिवारी ने कहा कि नेताजी का साहस, नेतृत्व, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है. दृढ़ इच्छाशक्ति और मजबूत संकल्प से कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं है.
कार्यक्रम में बीएड सत्र 2025-27 के प्रशिक्षुओं सहित शैक्षणिक समन्वयक सौरभ शर्मा, आइक्यूएसी समन्वयक मनीष कुमार सिन्हा, डीएलएड समन्वयक खुशबू कुमारी सिन्हा, सहायक प्राध्यापक डॉ रामकृष्ण प्रसाद, संजीत कुमार, अनिल दास, सीताराम यादव, चुन्नु कुमार, बिनीता कुमारी सहित शिक्षक व कर्मचारी मौजूद थे. संचालन बबीता कुमारी ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन नंदनी कुमारी ने किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









