ठेला-खोमचा वालों के लिए आया नया नियम! पनीर-मिठाई से लेकर मसाले तक खरीदने से पहले करना होगा ये काम

Updated:
विज्ञापन

किट वितरण करते पदाधिकारी. | Prabhat Khabar Network

कोडरमा में स्ट्रीट फूड वेंडर्स को खाद्य सुरक्षा, स्वच्छता और हाइजीन किट के उपयोग का प्रशिक्षण दिया गया। जानें इस विशेष कार्यक्रम की पूरी जानकारी।

विज्ञापन

कोडरमा: DC के निर्देशानुसार मंगलवार को सदर अस्पताल कोडरमा स्थित सिविल सर्जन कार्यालय सभागार में स्ट्रीट फूड वेंडर्स के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. प्रशिक्षण कार्यक्रम नेस्ले कंपनी एवं एनएएसवीआई के सहयोग से आयोजित किया गया. प्रशिक्षण के दौरान स्ट्रीट फूड वेंडर्स को खाद्य सुरक्षा, व्यक्तिगत स्वच्छता, खाद्य प्रबंधन तथा भोजन को स्वच्छ एवं सुरक्षित तरीके से तैयार करने के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई.

इस दौरान सभी स्ट्रीट फूड वेंडर्स को हाइजीन किट का वितरण किया गया. किट में एप्रन, ग्लव्स, टोपी, हेयर नेट, साबुन, टॉवल शामिल था. सभी वेंडर्स को कारोबार के दौरान एप्रन, ग्लव्स एवं हेयर नेट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया. प्रशिक्षण के माध्यम से ठेला-खोमचा संचालकों को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के विभिन्न प्रावधानों के प्रति जागरूक किया गया.

साथ ही उन्हें साफ-सफाई, स्वच्छता एवं व्यक्तिगत हाइजीन के मानकों का पालन करते हुए गुणवत्तापूर्ण एवं सुरक्षित खाद्य सामग्री का विक्रय सुनिश्चित करने के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षण के दौरान विशेष रूप से निर्देश दिया गया कि पनीर, खोआ एवं मिठाई जैसी शीघ्र खराब होने वाली खाद्य सामग्री केवल विश्वसनीय एवं फूड लाइसेंस प्राप्त प्रतिष्ठानों से ही खरीदी जाए तथा खरीदारी के समय पक्का बिल अवश्य प्राप्त किया जाए.

इसके अतिरिक्त, स्थानीय वेंडरों से खरीदी जाने वाली पैकेज्ड खाद्य सामग्री जैसे मसाला, नमकीन, मिक्सचर, लड्डू, सॉस, कैंडी, बोतलबंद पानी एवं कोल्ड ड्रिंक्स आदि की खरीद एवं बिक्री से पूर्व लाइसेंस नंबर, निर्माण तिथि, एक्सपायरी/बेस्ट बिफोर तिथि एवं निर्माता का पूर्ण पता अंकित होने की जांच करने तथा पक्का बिल प्राप्त करने के बाद ही सामग्री खरीदने एवं बिक्री करने का निर्देश दिया गया.

प्रशिक्षण के दौरान स्ट्रीट फूड वेंडर्स को खाद्य सुरक्षा एवं स्वच्छता के मानकों को अपनी दैनिक कार्यप्रणाली का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया गया. वेंडर्स ने प्रशिक्षण को अपने व्यवसाय के लिए उपयोगी बताते हुए खाद्य सुरक्षा एवं स्वच्छता संबंधी मानकों का पालन करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की. प्रशिक्षण कार्यक्रम में सिविल सर्जन डॉ अनिल कुमार, खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी अभिषेक आनंद सहित कई पदाधिकारी मौजूद थे.


विज्ञापन
Rajesh

लेखक के बारे में

By Rajesh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola