लरियाडीह के ग्लोरियस पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस की धूम, बच्चों की परेड और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन
नृत्य पेश करती बच्ची. | Prabhat Khabar Network
कोडरमा के लरियाडीह स्थित ग्लोरियस पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों और परेड से सबका मन मोह लिया।
कोडरमा: कोडरमा बाजार प्रखंड के लरियाडीह स्थित ग्लोरियस पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय परिसर में ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ हुई. विद्यालय के प्राचार्य सह निदेशक पंकज सिंह ने तिरंगा फहराकर सलामी दी.
इसके बाद छात्र-छात्राओं ने परेड कर दर्शकों का मन मोह लिया. इस दौरान राष्ट्रभक्ति आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देकर दर्शकों का दिल जीत लिया. मौके पर विद्यालय के प्राचार्य सह निदेशक के अलावा शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










