Gas KYC Alert: 15 अगस्त तक करा लें ई-केवाईसी, वरना 16 से नहीं मिलेगी सब्सिडी!
भारत गैस उपभोक्ताओं के लिए जरूरी सूचना, 15 अगस्त तक ई-केवाईसी नहीं कराने पर सब्सिडी बंद हो सकती है। जल्द ही अपनी प्रक्रिया पूरी करें।
डोमचांच,कोडरमा: मेसर्स वृंदा भारत गैस ग्रामीण वितरक डोमचांच के प्रोपराइटर संजय प्रदीप ने सभी भारत गैस उपभोक्ताओं से अपील की है कि जिन उपभोक्ताओं ने अब तक अपने गैस कनेक्शन की ई-केवाईसी नहीं करायी है, वे 15 अगस्त तक अनिवार्य रूप से ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी करा लें.
ई-केवाईसी नहीं कराने पर प्रभावित होगा लाभ
प्रोपराइटर ने बताया कि निर्धारित तिथि तक ई-केवाईसी नहीं कराने वाले उपभोक्ताओं को 16 अगस्त से घरेलू गैस सिलेंडर पर मिलने वाली सब्सिडी समेत अन्य सुविधाओं का लाभ नहीं मिल सकेगा.
उन्होंने उपभोक्ताओं से समय-सीमा के भीतर ई-केवाईसी कराने की अपील की है, ताकि गैस कनेक्शन से मिलने वाली सुविधाएं निर्बाध रूप से जारी रह सकें.
व्यावसायिक दर पर मिलेगा सिलेंडर
बताया गया कि 15 अगस्त तक ई-केवाईसी नहीं कराने वाले उपभोक्ताओं को घरेलू गैस सिलेंडर व्यावसायिक दर पर उपलब्ध कराया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










