डीसी ने दिये जन शिकायतों के त्वरित निष्पादन का निर्देश

Author Anuj singh
Updated:
विज्ञापन
डीसी ने दिये जन शिकायतों के त्वरित निष्पादन का निर्देश

जन शिकायत कोषांग के तहत लंबित मामलों की समीक्षा को लेकर वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक हुई.

विज्ञापन

कोडरमा. डीसी ऋतुराज की अध्यक्षता में मंगलवार को जन शिकायत कोषांग के तहत लंबित मामलों की समीक्षा को लेकर वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक हुई. बैठक में जिले के विभिन्न विभागों से संबंधित लंबित आवेदनों की समीक्षा की गयी. डीसी ने लंबित आवेदनों का शीघ्र निष्पादन का निर्देश दिया. कहा कि आमलोगों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर करना सभी की जिम्मेदारी है. बैठक में जन शिकायत पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों की नियमित मॉनिटरिंग, गुणवत्तापूर्ण निष्पादन तथा समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने पर बल दिया गया. मौेके पर डीडीसी रवि जैन, अपर समाहर्ता पूनम कुजूर, एसडीओ रिया सिंह, जिला आपूर्ति पदाधिकारी अविनाश पुर्णेदु, जिला पंचायती राज पदाधिकारी प्रिंस गोडविन कुजूर आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anuj Singh

लेखक के बारे में

By Anuj Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola