मरकच्चो में फुटबॉल टूर्नामेंट का उदघाटन आज

Author Anuj singh
Updated:
विज्ञापन
मरकच्चो में फुटबॉल टूर्नामेंट का उदघाटन आज

न्यू स्पोर्टिंग क्लब तेलोडीह के तत्वाधान में आयोजित फुटबाल चैंपियन टूर्नामेंट का उदघाटन रविवार को दिन के तीन बजे होगा.

विज्ञापन

मरकच्चो. न्यू स्पोर्टिंग क्लब तेलोडीह के तत्वाधान में आयोजित फुटबाल चैंपियन टूर्नामेंट का उदघाटन रविवार को दिन के तीन बजे होगा. उदघाटन मैच धनबाद फुटबाल टीम बनाम रांची फुटबाल टीम के बीच खेला जायेगा. उक्त जानकारी क्लब के अध्यक्ष संजय सिंह, सचिव रोहित कुमार ने संयुक्त रूप से दी. मैच का उदघाटन पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह करेंगे. विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला खेल पदाधिकारी कोडरमा तुषार राय के अलावा बीडीओ हुलास महतो, सीओ परमेश्वर कुशवाहा, थाना प्रभारी नंदकिशोर तिवारी, प्रमुख विजय कुमार सिंह, जिला परिषद प्रतिनिधि राजकुमार यादव, रविशंकर तिवारी मंटू, समाजसेवी पोखराज गुप्ता, प्रदेश प्रवक्ता ईश्वर आनंद, समाजसेवी डाॅ जावेद अख्तर, झारखंड राज्य फुटबाल एसोसिएशन के सचिव गुलाम रब्बानी, कोडरमा जिला फुटबॉल एसोसिएशन अध्यक्ष अरशद खान, कोडरमा जिला फुटबॉल एसोसिएशन सचिव नवनीत ओझा आदि उपस्थित रहेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anuj Singh

लेखक के बारे में

By Anuj Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola