ePaper

बेटिकट 1040 यात्रियों से वसूला गया 5,37,095 रुपये जुर्माना

Updated at : 01 Mar 2025 9:49 PM (IST)
विज्ञापन
बेटिकट 1040 यात्रियों से वसूला गया 5,37,095 रुपये जुर्माना

बिना टिकट यात्रा करने वालों पर नकेल कसने के लिए कोडरमा-धनबाद रेलखंड में मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान चलाया गया. इस दौरान कोडरमा, चंद्रपुरा, डाल्टनगंज, चोपन, बरकाकाना और सिंगरौली में टिकट की जांच की गयी.

विज्ञापन

झुमरीतिलैया. बिना टिकट यात्रा करने वालों पर नकेल कसने के लिए कोडरमा-धनबाद रेलखंड में मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान चलाया गया. इस दौरान कोडरमा, चंद्रपुरा, डाल्टनगंज, चोपन, बरकाकाना और सिंगरौली में टिकट की जांच की गयी. जांच टीमों ने ट्रेनों और स्टेशनों पर गहन चेकिंग की, जिसमें कुल 1040 यात्री बिना टिकट या बिना उचित प्राधिकार के यात्रा करते पकड़े गये. इनके पास बिना बुक किये सामान भी मिला. इन यात्रियों से कुल 5,37,095 रुपये जुर्माना वसूला गया. अभियान रेलवे द्वारा बिना टिकट यात्रा पर अंकुश लगाने के लिए चलाया गया. ट्रेनों में लगातार बढ़ रही बिना टिकट यात्रा को रोकने के लिए रेल प्रशासन सख्त कार्रवाई कर रहा है. वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक एवं वरीय जनसंपर्क अधिकारी अमरेश कुमार ने बताया कि इस तरह के अभियान भविष्य में भी जारी रहेंगे, ताकि यात्रियों में टिकट लेने की आदत विकसित हो और रेलवे को राजस्व की हानि न हो.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola