शहर में पहली बार घुसे हाथी, रौंदे किसानों के अरमान

Published by : PRAVEEN Updated At : 16 Apr 2025 10:08 PM

विज्ञापन

जिले के ग्रामीण इलाकों में पिछले करीब डेढ़ महीने से हाथियों का झुंड उत्पात मचा रहा था़ अब हाथियों का झुंड शहर तक आ पहुंचा है़

विज्ञापन

झुमरीतिलैया. जिले के ग्रामीण इलाकों में पिछले करीब डेढ़ महीने से हाथियों का झुंड उत्पात मचा रहा था़ अब हाथियों का झुंड शहर तक आ पहुंचा है़ शहरी इलाके में पहली बार हाथियों के झुंड के पहुंचने से लोगों में दहशत का माहौल है़ हाथी नगर पर्षद क्षेत्र के वार्ड नंबर 28 के यदुटांड़, मोरियावां व मडुआटांड़ में उत्पात मचा रहे हैं. मंगलवार देर रात्र हाथियों ने यहां काफी नुकसान पहुंचाया. वहीं बुधवार को दिन भर हाथी एक जगह आराम करते दिखे़ बुधवार शाम चार बजे तक हाथियों का झुंड एक बड़ी चहारदीवारी में जमा रहा. हाथियों ने यहां लगे 400 केले के पौधे को अपना आहार बना लिया. साथ ही कई अन्य पेड़ों को भी नष्ट कर दिया. वन विभाग की टीम ने हाथियों को केटीपीएस बांझेडीह की ओर से निकालने का प्रयास कर रही है. जानकारी के अनुसार मंगलवार आधी रात को मोरियावां होते हुए मडुआटांड़ और यदुटांड़ के इलाके में अचानक हाथियों के झुंड ने खेतों में लगर गेहूं की फसल और कई चहारदीवारी को क्षतिग्रस्त करना शुरू कर दिया. दीवार टूटने और हाथियों की आवाज से लोगों की नींद खुली. इस इलाके में आज से पहले हाथियों के झुंड को नहीं देखा गया था़ झुंड में बच्चे और बड़े मिलाकर 20 से 25 हाथी हैं. स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना वन विभाग कोडरमा को दी़ इसके बाद विभाग के द्वारा पटाखा छोड़कर और आग जलाकर हाथियों को रिहायशी इलाकों से दूर करने का प्रयास किया जा रहा है.

मेहनत से तैयार की थी गेहूं की फसल, हो गया नुकसान

ग्रामीण महावीर यादव ने बताया कि सिंचाई का बेहतर साधन नहीं होने के बाद भी उन्होंने गेहूं की फसल लगायी थी़ हाल के दिनों में हुई बारिश की वजह से तैयार फसल को खेत में ही तिरपाल से ढंक कर रखा था. हाथियों के झुंड के द्वारा उनकी तैयार गेहूं के फसल को काफी नुकसान पहुंचाया गया़ उन्हें करीब एक लाख रुपये का नुकसान हुआ है. इस दौरान हाथियों के झुंड ने चार-पांच बिजली के खंभे को भी क्षतिग्रस्त कर दिया है. वहीं किसान रंजीत यादव ने बताया कि खेत में सिंचाई का साधन नहीं होने पर कुआं बनाकर उन्होंने काफी मेहनत से गेहूं की फसल तैयार की थी. हाथियों ने करीब 15 एकड़ में लगी गेहूं की फसल को रौंद दिया है.

महुआ के सुगंध की तरफ आकर्षित होते हैं हाथी

वन विभाग कोडरमा से मौके पर पहुंचे पंकज कुमार ने बताया कि पिछले दिनों जिले के ग्रामीण इलाकों में हाथियों के झुंड को देखा गया था. शहरी इलाके में हाथियों ने पहली बार प्रवेश किया है. अभी महुआ का सीजन है. हाथी इसकी सुगंध की तरफ आकर्षित होते हैं और उसी तरफ आगे बढ़ते हैं. उन्होंने लोगों से प्रशासन को सहयोग करने की अपील की है. उन्होंने बताया कि लोगों से वन विभाग अपेक्षा रखती है कि हाथियों को सुरक्षित जंगली क्षेत्र में पहुंचाने के लिए ग्रामीण कम आबादी वाले रास्ते को खाली रखेंगे, ताकि वन विभाग की टीम हाथी को आबादी वाले इलाके से दूर कर सके. उन्होंने बताया कि कुछ किसानों के फसल और कुछ लोगों के मकान एवं बाउंड्री क्षतिग्रस्त होने की सूचना मिली है. हाथियों के द्वारा नुकसान पहुंचाने पर विभाग के द्वारा मुआवजा देने का प्रावधान है. इसके लिए लोगों को वन प्रमंडल पदाधिकारी के पास आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन करना होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRAVEEN

लेखक के बारे में

By PRAVEEN

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola