किसानों को दी गयी वैज्ञानिक खेती की जानकारी

Published by : DEEPESH KUMAR Updated At : 09 Jun 2026 8:44 PM

विज्ञापन

खेती बचाओ अभियान का आयोजन किया गया

विज्ञापन

जयनगर. कृषि विज्ञान केंद्र, जयनगर की ओर से पांडेयडीह गांव में मंगलवार को खेती बचाओ अभियान का आयोजन किया गया. अभियान के दौरान कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को फसलों में लगने वाले रोगों एवं कीटों की पहचान, उनके नियंत्रण के उपाय तथा संतुलित उर्वरक उपयोग की विस्तृत जानकारी दी. विशेषज्ञों ने किसानों को जल संरक्षण, मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन और टिकाऊ खेती के महत्व से भी अवगत कराया. उन्होंने बताया कि वैज्ञानिक पद्धति से खेती करने तथा समय पर फसल प्रबंधन अपनाने से उत्पादन लागत में कमी लायी जा सकती है और फसल की उपज बढ़ाई जा सकती है. कार्यक्रम के दौरान किसानों ने खेती से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को विशेषज्ञों के समक्ष रखा. कृषि वैज्ञानिकों ने उनकी समस्याओं का समाधान बताते हुए बेहतर कृषि तकनीकों को अपनाने की सलाह दी.

विज्ञापन
DEEPESH KUMAR

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola