जिला यक्ष्मा पदाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण

Author Anuj singh
Updated:
विज्ञापन
जिला यक्ष्मा पदाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण

जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ रमण कुमार ने मंगलवार को कई पंचायतों का निरीक्षण किया

विज्ञापन

कोडरमा बाजार. जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ रमण कुमार ने मंगलवार को डोमचांच प्रखंड के महेशपुर, ढोढाकोला, जेरुआडीह आदि पंचायतों में भ्रमण कर एलसीडीसी कार्यो का औचक निरीक्षण. इस दौरान 15 व्यक्तियों की कुष्ठ रोग से संबंधित जांच की गयी, जिसमे सभी नेगेटिव पाये गये. निरीक्षण के उपरांत सुपरवाइजरों और स्वास्थ्य कर्मियों के साथ बैठक कर टीबी व कुष्ठ जांच कार्यों की समीक्षा की. समीक्षा के उपरांत जिला यक्ष्मा पदाधिकारी ने सभी सुपरवाइजरों को निर्देशित करते हुए कहा कि टीबी जांच में तेजी लायें. हर गांव टोलों में एक-एक घरों में पहुंचें. सभी व्यक्तियों की शारीरिक जांच करें. बैठक में बताया गया कि ढोढाकोला में टीबी जांच हैन्डहेल्ड एक्सरे मशीन से की जा रही है. जांच 27 नवंबर तक चलेगी. इस दौरान 60 वर्ष से अधिक आयुवाले व्यक्तियों, डायबिटीज मरीजों, पिछले पांच वर्षों में टीबी मरीजों के संपर्क में आये लोगों, तंबाकू एवं शराब का सेवन करनेवाले तथा कुपोषित व्यक्तियों की टीबी की जांच की जा रही है. डॉ रमण ने कहा कि टीबी मुक्त भारत अभियान तभी सफल हो सकता है, जब हम सब मिलकर टीबी मुक्त कोडरमा का निर्माण कर सके.मौके पर डॉ रमण के अलावे फिजियोथेरेपिस्ट राजीव रंजन, सीएचओ उमेश कुमार, बनवारी कुमारी, ओम पुष्पा, नीलम टोप्पो आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anuj Singh

लेखक के बारे में

By Anuj Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola