द आई स्कूल में उत्साह के साथ मना ग्रीन डे

कार्यक्रम में शिक्षिकाएं व बच्चे. | Prabhat Khabar Network
कोडरमा के द आई स्कूल में ग्रीन डे का आयोजन किया गया. बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और विभिन्न गतिविधियों में उत्साह के साथ भाग लिया.
कोडरमा : द आई स्कूल, कोडरमा में शनिवार को नन्हे विद्यार्थियों के लिए "ग्रीन डे" का आयोजन किया गया. इस अवसर पर विद्यालय परिसर को हरे रंग की आकर्षक सजावट, पौधों और प्राकृतिक सौंदर्य से सजाया गया. हरे परिधानों में सजे बच्चों ने पूरे विद्यालय परिसर को हरियाली के रंग में रंग दिया.
कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में पर्यावरण संरक्षण, प्रकृति के प्रति प्रेम तथा हरियाली के महत्व के प्रति जागरूकता विकसित करना था. इस दौरान विद्यार्थियों ने हरे रंग से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. बच्चों ने पौधों, फलों, सब्जियों और पेड़ों की वेशभूषा धारण कर मनमोहक प्रस्तुतियां दीं और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया. निदेशका मधु कुमारी ने कहा कि इस तरह के आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ उनमें प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता, रचनात्मकता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करते हैं.
कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय की एडमिन श्वेता सरकार, शिक्षिकाएं श्रुति, आरती एवं पूनम तथा स्कूल कर्मी मनवा देवी की सक्रिय भूमिका रही. कार्यक्रम में प्रभव, लोकेश माली, कृतिका, सक्षम, अन्वी, रश्मिका श्री, आयांश, अर्थ, अथर्व, श्रेयांश, श्रेष्ठ, दिव्यांश, रमिषा और शिवांगी सहित अन्य विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. इस अवसर पर प्रतिभा कुमारी, आरती देवी, सोनी कुमारी, कविता बरनवाल, श्वेता कुमारी, जानवी, वीणा पांडे, पूजा देवी, वर्षा कुमारी, अंतरा कुमारी, प्रीति कुमारी व अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










