ऑपरेशन ऑल आउट-3: कोडरमा पुलिस ने 38 वारंटियों और फरार अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपी | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

कोडरमा पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर 38 वारंटियों और फरार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने सभी अपराधियों को सख्त चेतावनी दी है और कहा है कि अपराध में संलिप्त लोग या तो अपराध छोड़ दें या फिर कानून के दायरे में आकर जेल जाने के लिए तैयार रहें.

विज्ञापन

कोडरमा: पुलिस अधीक्षक कुमार शिवाशीष के निर्देश पर कोडरमा पुलिस ने शुक्रवार देर रात जिलेभर में विशेष अभियान ‘ऑपरेशन ऑल आउट-3’ चलाकर 38 वारंटियों और फरार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया. पुलिस अधीक्षक ने खुद अभियान की निगरानी की. सभी थाना क्षेत्रों में गठित पुलिस टीमों ने एक साथ छापेमारी करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे आरोपितों को गिरफ्तार किया.

विज्ञापन

20 और 14 साल से फरार आरोपित भी पुलिस के हत्थे चढ़े

गिरफ्तार अभियुक्तों में कई ऐसे वारंटी शामिल हैं, जो वर्षों से पुलिस की गिरफ्त से बाहर थे. इनमें डोमचांच थाना क्षेत्र के नावाडीह निवासी बन्धु मेहता भी शामिल है, जो पिछले 20 वर्षों से फरार चल रहा था. वहीं जोड़ासीमर निवासी सुरेश सिंह और अशोक सिंह को भी गिरफ्तार किया गया, जो पिछले 14 वर्षों से फरार थे.

सभी थाना क्षेत्रों में एक साथ चली छापेमारी

थानावार कार्रवाई में मरकच्चो और डोमचांच थाना से सबसे अधिक सात-सात अभियुक्त गिरफ्तार किए गए. इसके अलावा कोडरमा थाना से चार, तिलैया थाना से तीन, नवलशाही थाना से चार, जयनगर थाना से एक, चंदवारा थाना से पांच, तिलैया डैम ओपी से पांच और सतगावां थाना से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया.

अपराधियों के खिलाफ अभियान रहेगा जारी: SP कुमार शिवाशीष

पुलिस अधीक्षक कुमार शिवाशीष ने कहा कि जिले में अपराधियों के खिलाफ इस तरह के अभियान आगे भी लगातार चलाए जाएंगे. उन्होंने स्पष्ट किया कि कोडरमा में अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है. अपराध में संलिप्त लोग या तो अपराध छोड़ दें या फिर कानून के दायरे में आकर जेल जाने के लिए तैयार रहें. उन्होंने कहा कि जिले में शांति, कानून व्यवस्था और भयमुक्त वातावरण बनाए रखने के लिए कोडरमा पुलिस पूरी तरह प्रतिबद्ध है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola