राजकीय आदर्श उत्क्रमित उच्च विद्यालय में हुई प्रबंधन समिति की बैठक, बच्चों की उपस्थिति पर हुई चर्चा

Updated:
विज्ञापन

बैठक में अध्यक्ष व अन्य. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

राजकीय आदर्श उच्च विद्यालय ढाब रोड में प्रबंधन समिति की बैठक हुई. प्रधानाध्यापक ने अभिभावकों से बच्चों को नियमित स्कूल भेजने की अपील की है.

विज्ञापन

डोमचांच: राजकीय आदर्श उत्क्रमित उच्च विद्यालय ढाब रोड में शनिवार को विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक हुई. ध्यक्षता अध्यक्ष मुन्नी देवी व संचालन सचिव प्रधानाध्यापक उमेश कुमार सिन्हा ने की. बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में वार्ड संख्या-9 की वार्ड सदस्य नेहा कुमारी तथा मुन्नी देवी मौजूद थी. बैठक में अभिभावकों ने विद्यालय से संबंधित विभिन्न समस्याओं और सुझावों को रखा.

विज्ञापन

प्रधानाध्यापक उमेश कुमार सिन्हा ने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि वे अपने बच्चों को नियमित एवं समय पर विद्यालय भेजें, ताकि उनकी पढ़ाई प्रभावित न हो. उन्होंने कहा कि विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक तभी सार्थक होगी, जब सभी सदस्य समय पर उपस्थित होकर विद्यालय के विकास से जुड़े मुद्दों पर सक्रियता से भागीदारी निभाएंगे. बैठक में उठाए गए सभी बिंदुओं पर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन भी दिया गया.

मौके पर उपाध्यक्ष सुनील कुमार, शिक्षक शकुंतला कुमारी, मोहम्मद सिकंदर आलम, अशोक गोस्वामी, बाबूलाल राणा, चांदनी देवी, गुड़िया देवी, किरण देवी, अंजू कुमारी, कविता देवी, सोनी देवी, संजू देवी, पिंकी देवी, रेशमा खातून, शबनम खातून, कुंता देवी आदि मौजूद थे.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola