ePaper

बैठक में श्री चित्रगुप्त मंदिर निर्माण को लेकर चर्चा

Updated at : 19 May 2025 9:34 PM (IST)
विज्ञापन
बैठक में श्री चित्रगुप्त मंदिर निर्माण को लेकर चर्चा

निर्णय लिया गया कि टीम बना कर मंदिर निर्माण को लेकर सभी का सहयोग लिया जायेगा.

विज्ञापन

कोडरमा. श्री चित्रगुप्त मंदिर निर्माण समिति, चित्रगुप्त नगर की बैठक मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार अभय की अध्यक्षता में उनके आवास पर हुई. बैठक में मंदिर निर्माण कार्य को पूरा करने के लिए विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गयी. निर्णय लिया गया कि टीम बना कर मंदिर निर्माण को लेकर सभी का सहयोग लिया जायेगा. बैठक में निर्माण समिति के अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार अभय, सचिव शैलेश कुमार शोलू, रवींद्र कुमार मोती, कोषाध्यक्ष सुरेश कुमार, सह कोषाध्यक्ष नीरज कुमार, संदीप कुमार सिन्हा, सत्येन्द्र कुमार सिन्हा, ऋषिकांत आदि उपस्थित थे़ अध्यक्ष ने बताया कि समिति की अगली बैठक 25 मई को शाम पांच बजे रवि-लता कांप्लेक्स तिलैया थाना के बगल में शैलेश कुमार शोलू के आवास पर होगी़

आज परिवर्तित मार्ग से जायेगी धनबाद-जम्मूतवी स्पेशल

कोडरमा. रेलवे ने दिल्ली मंडल में ट्रैफिक ब्लॉक के मद्देनजर धनबाद-जम्मूतवी स्पेशल का एक दिन मार्ग परिवर्तन करने का निर्णय लिया है़ वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक, धनबाद एवं वरीय जनसंपर्क अधिकारी मो इकबाल के अनुसार 20 मई को खुलने वाली गाड़ी सं. 03309 धनबाद-जम्मूतवी स्पेशल का परिचालन पानीपत-जींद-नरवाना-कुरुक्षेत्र के रास्ते किया जायेगा़

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPESH KUMAR

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

DEEPESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola