सतगावां की सखी मंडल की दीदियों को मिला वाहन
Author Deepesh kumar
Updated:
विज्ञापन

आजीविका ग्रामीण एक्सप्रेस योजना के अंतर्गत डीसी ऋतुराज ने समाहरणालय परिसर से वाहन की चाबी सौंपते हुए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.
विज्ञापन
कोडरमा. पलाश-झारखंड स्टेट प्रमोशन सोसाइटी कोडरमा के तहत सतगावां प्रखंड के बासोडीह आजीविका महिला संकुल संगठन से जुड़ी महिलाओं को शुक्रवार को वाहन उपलब्ध कराया गया़ आजीविका ग्रामीण एक्सप्रेस योजना के अंतर्गत डीसी ऋतुराज ने समाहरणालय परिसर से वाहन की चाबी सौंपते हुए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. डीसी ने कहा कि यह पहल न केवल महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मील का पत्थर है, बल्कि पूरे क्षेत्र की महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत भी है. डीपीएम प्रकाश रंजन ने कहा कि हर जरूरतमंद महिला तक योजना का लाभ पहुंचाया जायेगा. मौके पर सखी मंडल की दीदियां, बीपीएम सतगावां, जिला के अन्य पदाधिकारी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










