ऑनलाइन क्विज के सफल प्रतिभागी सम्मानित

Updated:
विज्ञापन
ऑनलाइन क्विज के सफल प्रतिभागी सम्मानित

डीटीओ श्री सोनी ने बताया कि झारखंड राज्य में एक जनवरी से 31 जनवरी 2026 तक राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का आयोजन किया गया था.

विज्ञापन

कोडरमा बाजार. राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह को लेकर परिवहन विभाग द्वारा सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से आयोजित ऑनलाइन क्विज के सफल प्रतिभागी आशीष कुमार राणा को डीटीओ विजय कुमार सोनी ने हेलमेट प्रदान कर सम्मानित किया. डीटीओ श्री सोनी ने बताया कि झारखंड राज्य में एक जनवरी से 31 जनवरी 2026 तक राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का आयोजन किया गया था. कोडरमा जिले में आयोजित उक्त कार्यक्रम के दौरान सड़क सुरक्षा के प्रति जन जागरूकता को लेकर ऑनलाइन क्विज का आयोजन किया गया था. उक्त प्रतियोगिता के सफल प्रतिभागी को सम्मानित किया गया. मौके पर कार्यालय प्रधान सहायक उदय शंकर बक्शी, गुड्डू विश्वकर्मा आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola