विद्युत चोरी को लेकर कई पर प्राथमिकी, लगाया जुर्माना

Updated:
विज्ञापन
विद्युत चोरी को लेकर कई पर प्राथमिकी, लगाया जुर्माना

जिले के विभिन्न क्षेत्रों में बिजली चोरी के विरुद्ध विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया.

विज्ञापन

कोडरमा. झारखंड बिजली वितरण निगम के निर्देश पर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में बिजली चोरी के विरुद्ध विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया. इस दौरान झुमरी तिलैया, चंदवारा, नवलशाही एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक जांच की गयी. अभियान में सहायक विद्युत अभियंता गजेंद्र टोप्पो सहित कई अभियंता, तकनीकी कर्मी एवं मानव बल शामिल थे. सुबह से शाम तक चले इस अभियान में कई उपभोक्ताओं को अवैध रूप से बिजली उपयोग करते पकड़ा गया. जयनगर क्षेत्र में नागेश्वर सिंह, मनीष सिंह, जितेंद्र कुमार राणा, उमेश सिंह एवं रेणु देवी को मुख्य एलटी लाइन में टोका लगाकर अथवा मीटर बाइपास कर बिजली चोरी करते पाया गया. इन सभी पर लगभग 7,236 रुपये प्रति उपभोक्ता की क्षतिपूर्ति राशि निर्धारित की गयी है. वहीं चंदवारा थाना क्षेत्र के मदनगुंडी इलाके में बासुदेव रजक, मुंशी पासवान, धनेश कुमार दास, नीलम देवी, श्री देवी एवं बाबूलाल साव को भी बिजली चोरी करते पकड़ा गया. इन पर 3,618 रुपये से 8,683 रुपये तक का जुर्माना लगाया गया है. नवलशाही थाना क्षेत्र के पुरनानगर में चंपा देवी, शकुंतला देवी, अशोक यादव, लक्ष्मण यादव, रंजीत यादव एवं प्रदीप कुमार सिंह को अवैध कनेक्शन के जरिए बिजली उपयोग करते पाया गया. इन पर 2,000 से 8,000 रुपये तक की दंड राशि निर्धारित की गयी. वहीं कोडरमा थाना क्षेत्र में रंजीत विश्वकर्मा, महावीर यादव, नाग टेकलाल दास एवं राहुल पांडेय को भी मीटर बाइपास एवं अवैध कनेक्शन के जरिये बिजली चोरी करते पकड़ा गया. जिन पर 4,000 से 6,000 रुपये तक का जुर्माना लगाया गया. बिजली विभाग ने सभी मामलों में प्राथमिकी दर्ज की है. कार्यपालक अभियंता रणधीर कुमार ने कहा कि बिजली चोरी किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जायेगी.

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola