बचपन प्ले स्कूल में रेड डे का आयोजन
Author Deepesh kumar
Updated:
विज्ञापन

नन्हें-मुन्ने बच्चों ने रेड डे सेलिब्रेशन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया.
विज्ञापन
कोडरमा. शहर के महाराणा प्रताप चौक स्थित डीएन सिंह कैंपस में संचालित बचपन प्ले स्कूल में रेड डे का आयोजन किया गया. नन्हें-मुन्ने बच्चों ने रेड डे सेलिब्रेशन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. सभी बच्चें और शिक्षक लाल कपड़ों में आये. क्लास रूम को लाल गुब्बारों, झालरों और लाल कट आउट्स से सजाया गया. बच्चे लाल सेब, टमाटर, स्ट्राबेरी और गुलाब लाये. बच्चों को तरबूज, अनार, स्ट्राबेरी और लाल जैम सैंडविच खिलाये. कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षिका शिल्पी, सोनल, रिचा, आराध्या, पीहू, आसी, अनीसा, शिवानी का महत्वपूर्ण योगदान रहा. निदेशिका पूनम सिंह ने सभी अभिभावकों को धन्यवाद दिया.
जनता दरबार में डीसी ने सुनी समस्याएं
कोडरमा. डीसी ऋतुराज ने शुक्रवार को जनता दरबार के माध्यम से आम लोगों की समस्याओं को सुना. इस दौरान लोगों ने भूमि विवाद, दाखिल-खारिज, पेंशन, राशन कार्ड, बिजली आपूर्ति, पेयजल, सड़क एवं अन्य बुनियादी सुविधाओं से संबंधित अपनी-अपनी समस्याएं रखीं. उपायुक्त ने संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को जांच कर समस्याओं को दूर करने को कहा.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










