सावन की दूसरी सोमवारी पर ध्वजाधारी धाम में उमड़ी शिवभक्तों की भीड़, 778 सीढ़ियां चढ़ किया जलाभिषेक

Updated:
विज्ञापन

ध्वजाधारी धाम का मुख्य द्वार. | Prabhat Khabar Network

सावन की दूसरी सोमवारी पर कोडरमा के ध्वजाधारी धाम में शिवभक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने शिवलिंग का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की।

विज्ञापन

कोडरमा बाजार: सावन की दूसरी सोमवारी पर जिला मुख्यालय स्थित ध्वजाधारी धाम और आस पास के शिवालयों में शिवभक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी. श्रद्धालु महिलाएं, पुरुष और युवतियां सोमवार की सुबह शिवालयों में पहुंचे और पूरी श्रद्धा और भक्ति के साथ शिवलिंग का जलाभिषेक किया. साथ ही फल, फूल और नैवेध अर्पित कर भगवान भोलेनाथ से सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की.

ध्वजाधारी धाम में शिवभक्तों की भीड़ सुबह से शाम तक देखा गया, भक्तजन 778 सीढियां चढ़ कर पहाड़ की चोटी पर अवस्थित शिवलिंग का जलाभिषेक कर सुख, शांति और समृद्धि की कामना किया. सोमवारी को लेकर ध्वजाधारी धाम में व्यवस्था चाक चौबंद देखा गया, पहाड़ की तलहटी से लेकर चोटी तक शिवभक्तों की भीड़ देखी गयी.

बोल बम के नारों के साथ कांवरियों का जत्था देवघर रवाना

इधर, बोल बम, जय भोलेनाथ के जयकारों के साथ कांवरियों का जत्था स्थानीय ध्वजाधारी धाम परिसर से बाबा नगरी देवघर के लिए रवाना हो गया. देवघर रवानगी के पूर्व कांवरियों ने कहा कि वे सभी बीते कई वर्षों से लगातार देवघर बाबा नगरी में जल चढ़ाते आ रहे हैं. क्षेत्र में खुशहाली, अमन, शांति की कामना करते हुए भगवान शिव को जलाभिषेक करते आ रहे हैं. बाबा धाम रवाना होने वालो में अनिल कुमार राम, भोला निषाद, सोहन मालाकार, आनंद कुमार यादव आदि शामिल थे.


विज्ञापन
Rajesh

लेखक के बारे में

By Rajesh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola