मासिक सत्संग में भजन पर झूमे श्रद्धालु

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 19 Apr 2024 9:45 PM

विज्ञापन

मासिक सत्संग जागरण का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

झुमरीतिलैया. विश्व हिंदू परिषद कोडरमा द्वारा सार्वजनिक बासंती दुर्गा पूजा समिति ताराटांड़ परिसर में मासिक सत्संग जागरण का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता विहिप के जिलाध्यक्ष सह दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष राजय कुमार वर्मा ने की. संचालन जिला सत्संग प्रमुख सत्येंद्र सिन्हा ने किया़ भक्तिमय जागरण में एक से एक भजन प्रस्तुत किये गये. सत्येंद्र सिन्हा ने सुनो रे राम कहानी…तथा चलो बुलवा आया है माता ने बुलाया है…, बिनोद चौरसिया ने राम जी की सेना चली…, नितिन मिश्रा ने मंगल भवन अमंगल हारी…, सुशील सिन्हा ने चला माई के दरबार…भजन प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया. ढोलक पर बबलू पांडे, पैड पर मिलन चक्रवर्ती उर्फ छोटका और आर्गन पर विशाल कपसिमे थे. जागरण में मुख्य रूप से अरबिंद सिंह, मनोज चंद्रवंशी, अजय कुमार वर्मा, ओम प्रकाश राय, सुनील कुमार दास, आशुतोष भदानी, अरविंद एकघरा, विनय सिन्हा, लाल बहादुर चौधरी, विनोद चौरसिया, उदय सिंह, अभिराज वर्मा, अभिरुचि वर्मा, मुन्ना भदानी, सुशील सिन्हा, नितिन मिश्रा, सुनिता छाबरा, ज्योति पहारी, आनंद टार्वे, रामानुज सिंह, रेणु वर्मा, कुसुम देवी, सुषमा वर्मा, मुन्नी देवी, सोनी कुमारी, अनुपमा देवी, इंदु देवी, अनिता देवी, मनसा देवी, लता देवी, नरेंद्र प्रकाश आर्य, सत्य प्रकाश आर्य, शुभम मगधीया, उमेश प्रसाद, नवल किशोर प्रसाद, महेश वर्मा, अनिल वर्मा, दशरथ कुमार, विराज कुमार, पप्पू वर्मा, आवया, प्रशांत वर्मा, तारकेश्वर वर्मा, वंश पांडेय, वीरमनी पांडेय, प्रिंस पांडेय, सहदेव वर्मा, भैरों प्रसाद, आशीष कुमार, मनोहर पांडेय आदि मौजूद थे़

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola