इंद्रजीत की हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग

Author Anuj singh
Updated:
विज्ञापन
इंद्रजीत की हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग

इंद्रजीत पांडेय उर्फ टुनटुन पांडेय की 18 जून को संदिग्ध परिस्थिति में गांधी स्कूल रोड में चौक के समीप शव बरामद हुआ था.

विज्ञापन

कोडरमा बाजार. तिलैया थाना क्षेत्र के गुमो निवासी इंद्रजीत पांडेय उर्फ टुनटुन पांडेय की 18 जून को संदिग्ध परिस्थिति में गांधी स्कूल रोड में चौक के समीप शव बरामद हुआ था. परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए तिलैया थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी थी. मौत पर न्याय की मांग को लेकर गत 20 जून को कैंडल मार्च निकाला गया था और हत्या के षड्यंत्र में शामिल लोगों के गिरफ्तारी की मांग की थी. अब 14 दिन बीतने के बाद भी मामले का खुलासा नहीं होने पर परिजनों ने बुधवार को समाहरणालय परिसर में धरना-प्रदर्शन किया. वहीं उपायुक्त को मांग पत्र सौंपा. मृतक के भाई रंजीत कुमार पांडेय ने बताया कि उनके घर में बोरिंग करने के लिए सन्नी राय (पिता-सत्यदेव राय) बोरिंग एजेंट से संपर्क किया गया था. सन्नी राय की ओर से उनके भाई की जमीन पर बोरिंग जय मां गंगा बोरवेल के मालिक प्रकाश राय के दो ट्रैक्टर से करायी गयी थी. बोरिंग के बाद उसका भुगतान भी किया गया. इस दौरान जब बोरिंग में लगा केसिंग को देखा गया, तो वह कमजोर क्वालिटी का था, जिसे लेकर भाई इंद्रजीत ने अच्छे सामान की कीमत चुकाने और खराब सामान लगाने पर नाराजगी व्यक्त की थी. इस दौरान बोरिंग कर्मचारियों ने उसके साथ हाथापाई की थी और ट्रैक्टर छोड़ भाग गये थे. इसके बाद तिलैया थाना के दो पैंथर जवान के साथ बोरिंग वाहन के मालिक पहुंचे थे. समझा बुझाकर बोरिंग के ट्रैक्टर को लेकर चले गये. इसके बाद इंद्रजीत तिलैया की तरफ गया और करीब आठ मिनट के बाद वह वापस लौटते हुए सीसीटीवी कैमरे में भी दिखा. इस दौरान गांधी स्कूल चौक के पास स्कॉर्पियो और बोरिंग के दो ट्रैक्टर और उनके कर्मचारी भी दिखे. रंजीत कुमार पांडेय ने बताया कि इंद्रजीत के शरीर पर जिस प्रकार से चोट के निशान थे, प्रतीत होता है कि उसकी हत्या हुई है. मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक के द्वारा एसआइटी का भी गठन किया गया, लेकिन कुछ नहीं हुआ. उन्होंने उपायुक्त से मामले की सही तरीके से जांच और मृतक जिले के बेहतरीन फुटबॉल खिलाड़ी इंद्रजीत पांडेय को न्याय दिलाने के लिए इस मामले की जांच सीआइडी से करने की मांग की है. मौके पर मृतक के परिजनों के अलावे स्थानीय लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anuj Singh

लेखक के बारे में

By Anuj Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola