कोडरमा में 15 अगस्त की तैयारी तेज, बागीटांड़ में फहरेगा तिरंगा

Updated:
विज्ञापन

बैठक में डीसी उत्कर्ष गुप्ता व अन्य अधिकारी. | Prabhat Khabar Network

कोडरमा के बागीटांड स्टेडियम में स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह होगा। डीसी ने शहीदों के परिजनों को सम्मानित करने और परेड की तैयारियों के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन

कोडरमा: स्वतंत्रता दिवस समारोह के सफल आयोजन को लेकर मंगलवार को डीसी उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में बैठक हुई. बैठक में समारोह की तैयारियों की समीक्षा की गयी. बताया गया कि जिले का मुख्य समारोह बागीटांड़ स्टेडियम में आयोजित होगा, जहां मुख्य अतिथि सुबह 9.05 बजे ध्वजारोहण करेंगे.

शहीदों के परिजनों का होगा सम्मान

डीसी ने मुख्य समारोह में स्वतंत्रता सेनानियों, शहीदों के परिजनों तथा उनके माता-पिता को सम्मानित करने की व्यवस्था करने का निर्देश दिया. संबंधित बीडीओ को परिजनों को सम्मानपूर्वक समारोह स्थल तक लाने और कार्यक्रम के बाद वापस पहुंचाने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया.

12 अगस्त को परेड का पूर्वाभ्यास

बैठक में बताया गया कि 12 अगस्त को बागीटांड़ स्टेडियम में स्वतंत्रता दिवस परेड का पूर्वाभ्यास होगा, जबकि 13 अगस्त को फुल ड्रेस रिहर्सल आयोजित की जायेगी. डीसी ने परेड स्थल के समतलीकरण, साफ-सफाई, मोरम व स्टोन डस्ट की व्यवस्था तथा जलजमाव की स्थिति में आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया.

परेड में जिला बल के प्लाटून, होमगार्ड जवान और एनसीसी के छात्र-छात्राएं शामिल होंगे.

चौक-चौराहों पर होगी विशेष सजावट

नगर निकायों को प्रमुख चौक-चौराहों, कार्यक्रम स्थलों और महापुरुषों की प्रतिमाओं के आसपास विशेष साफ-सफाई, रंग-रोगन और प्रकाश व्यवस्था कराने का निर्देश दिया गया.

शिव वाटिका में बच्चों का सांस्कृतिक कार्यक्रम

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर 14 अगस्त को झुमरीतिलैया स्थित शिव वाटिका में शाम चार से सात बजे तक स्थानीय विद्यालयों के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जायेगा.

बैठक में एसपी कुमार शिवाशीष, डीडीसी रवि जैन, अपर समाहर्ता संजय पीएम कुजूर, एसडीओ निर्मल सोरेन, प्रभारी सामान्य शाखा विजय कुमार सोनी, डीएसओ राम रतन वर्णवाल, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी कनक कुमारी तिर्की समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद थे.


विज्ञापन
Vikash Kumar

लेखक के बारे में

By Vikash Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola