दिल्ली में गूंजा झारखंड का नाम: डॉ. वीरेंद्र कुमार को मिला 'दादा साहब फाल्के फिल्म फेस्टिवल अवार्ड'

दादा साहब फाल्के फिल्म फेस्टिवल 2026 में डॉ विरेंद्र को मिला अवार्ड और सर्टिफिकेट
Dadasaheb Phalke Film Festival 2026: कोडरमा के प्रसिद्ध चर्म रोग विशेषज्ञ और फिल्म निर्देशक डॉ. वीरेंद्र कुमार ने दिल्ली में आयोजित 16वें दादा साहब फाल्के फिल्म फेस्टिवल 2026 में दोहरी सफलता हासिल की है. उनकी शॉर्ट फिल्म 'लूटन सिंह बनेंगे प्रधानमंत्री' और म्यूजिक वीडियो 'तुमसे प्यार हो गया' को प्रतिष्ठित अवार्ड्स से नवाजा गया है. डॉ. वीरेंद्र का लक्ष्य झारखंड की वादियों को फिल्म निर्माण के जरिये अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाना और स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा करना है.कोडरमा जिले के प्रख्यात चर्म रोग विशेषज्ञ और फिल्म निर्देशक डॉ. वीरेंद्र कुमार ने कला के क्षेत्र में एक नया इतिहास रच दिया है. बीते 30 अप्रैल 2026 को नई दिल्ली में आयोजित '16वें दादा साहब फाल्के फिल्म फेस्टिवल 2026' में उन्हें उनकी दो उत्कृष्ट काम के लिए सम्मानित किया गया. मिनी बॉक्स ऑफिस एडुकेशन एक्सपो और फेस्ट इंट्री द्वारा आयोजित इस राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम में देश-विदेश की कई फिल्मों और वीडियो एलबमों के बीच डॉ. वीरेंद्र की फिल्मों ने अपनी श्रेष्ठता साबित की. दो अलग-अलग श्रेणियों में मिली सफलता राजवीर आर्ट्स के बैनर तले बनी शॉर्ट फिल्म 'लूटन सिंह बनेंगे प्रधानमंत्री' को 'स्पेशल फेस्टिवल मेंशन अवार्ड' के लिए चुना गया. इस फिल्म में डॉ. वीरेंद्र कुमार स्वयं मुख्य भूमिका में नजर आए हैं. वहीं, उनके एक गाने 'तुमसे प्यार हो गया' को 'बेस्ट म्यूजिक वीडियो अवार्ड' से नवाजा गया. इस म्यूजिक वीडियो में खोरठा सुपरस्टार रमण गुप्ता और टॉलीवुड अभिनेत्री देवाश्री नारू (कोलकाता) ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं. झारखंड में फिल्म पर्यटन और रोजगार पर जोर इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए डॉ. वीरेंद्र कुमार ने कहा कि यह सम्मान न केवल कोडरमा, बल्कि पूरे झारखंड के लिए गर्व का विषय है. उनका मुख्य उद्देश्य राज्य की प्राकृतिक सुंदरता को फिल्मों के जरिए राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना है. उन्होंने बताया कि झारखंड में फिल्म निर्माण को बढ़ावा मिलने से न केवल पर्यटन बढ़ेगा, बल्कि स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे. इस उपलब्धि पर जिले के कला प्रेमियों और बुद्धिजीवियों में हर्ष का माहौल है. कार्यक्रम के दौरान फिल्म विपिन जाटे और उनकी पूरी टीम भी मौजूद थी.
Dadasaheb Phalke Film Festival 2026, कोडरमा, (गौतम राणा की रिपोर्ट): कोडरमा जिले के प्रख्यात चर्म रोग विशेषज्ञ और फिल्म निर्देशक डॉ. वीरेंद्र कुमार ने कला के क्षेत्र में एक नया इतिहास रच दिया है. बीते 30 अप्रैल 2026 को नई दिल्ली में आयोजित ’16वें दादा साहब फाल्के फिल्म फेस्टिवल 2026′ में उन्हें उनकी दो उत्कृष्ट काम के लिए सम्मानित किया गया. मिनी बॉक्स ऑफिस एडुकेशन एक्सपो और फेस्ट इंट्री द्वारा आयोजित इस राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम में देश-विदेश की कई फिल्मों और वीडियो एलबमों के बीच डॉ. वीरेंद्र की फिल्मों ने अपनी श्रेष्ठता साबित की.
दो अलग-अलग श्रेणियों में मिली सफलता
राजवीर आर्ट्स के बैनर तले बनी शॉर्ट फिल्म ‘लूटन सिंह बनेंगे प्रधानमंत्री’ को ‘स्पेशल फेस्टिवल मेंशन अवार्ड’ के लिए चुना गया. इस फिल्म में डॉ. वीरेंद्र कुमार स्वयं मुख्य भूमिका में नजर आए हैं. वहीं, उनके एक गाने ‘तुमसे प्यार हो गया’ को ‘बेस्ट म्यूजिक वीडियो अवार्ड’ से नवाजा गया. इस म्यूजिक वीडियो में खोरठा सुपरस्टार रमण गुप्ता और टॉलीवुड अभिनेत्री देवाश्री नारू (कोलकाता) ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं.
झारखंड में फिल्म पर्यटन और रोजगार पर जोर
इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए डॉ. वीरेंद्र कुमार ने कहा कि यह सम्मान न केवल कोडरमा, बल्कि पूरे झारखंड के लिए गर्व का विषय है. उनका मुख्य उद्देश्य राज्य की प्राकृतिक सुंदरता को फिल्मों के जरिए राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना है. उन्होंने बताया कि झारखंड में फिल्म निर्माण को बढ़ावा मिलने से न केवल पर्यटन बढ़ेगा, बल्कि स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे. इस उपलब्धि पर जिले के कला प्रेमियों और बुद्धिजीवियों में हर्ष का माहौल है. कार्यक्रम के दौरान फिल्म विपिन जाटे और उनकी पूरी टीम भी मौजूद थी.
Also Read: NEET-UG 2026: रांची के इन 21 केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 200 मीटर के दायरे में धारा 163 लागू
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










