शराब पीने के लिए पैसे नहीं दिये, तो पत्नी का गला रेता, गिरफ्तार
Author Deepesh kumar
Updated:
विज्ञापन

स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को सदर अस्पताल कोडरमा ले जाया गया.
विज्ञापन
डोमचांच. थाना क्षेत्र के नावाडीह में मंगलवार की रात एक व्यक्ति ने धारदार हथियार से अपनी पत्नी का गला रेत दिया, जिससे वह गंभीर हो गयी. घायल महिला की पहचान ममता देवी (पति भीम दास नावाडीह) के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, भीम दास के गोतिया में विवाह था, इसे लेकर पति ने पत्नी से शराब पीने के लिए पैसे मांगे. इनकार करने पर पति भीम दास ने पत्नी का गला रेत दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गयी. स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को सदर अस्पताल कोडरमा ले जाया गया. घटना की सूचना मिलते ही डोमचांच पुलिस पहुंची व आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जिसे जेल भेज दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










