कोडरमा में दो दिवसीय STEAM शिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला का समापन, 60 शिक्षकों ने लिया हिस्सा

Updated:
विज्ञापन

कार्यशाला में उपस्थित शिक्षक. | Prabhat Khabar Network

कोडरमा के मॉडर्न पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय स्टीम शिक्षा प्रशिक्षण कार्यशाला का समापन हुआ, जिसमें 60 शिक्षकों ने विज्ञान और तकनीक आधारित शिक्षण का प्रशिक्षण लिया।

विज्ञापन

कोडरमा: मॉडर्न पब्लिक स्कूल प्रांगण में स्टीम शिक्षा लर्निंग विषय पर आयोजित दो दिवसीय क्षमता निर्माण एवं शिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला का समापन हुआ. कार्यशाला का उद्देश्य शिक्षकों को विज्ञान, तकनीक, इंजीनियरिंग और गणित को जोड़कर रुचिकर एवं व्यावहारिक तरीके से पढ़ाने के लिए प्रशिक्षित करना था.

मुख्य संसाधन पुरुष सैनिक स्कूल के अंग्रेजी विभागाध्यक्ष चंदन दुबे एवं सेक्रेड हार्ट स्कूल के प्राचार्य प्रमोद कुमार शर्मा ने शिक्षकों का मार्गदर्शन किया. उन्होंने प्रयोगात्मक गतिविधियों, प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग और दैनिक जीवन में स्टीम के अनुप्रयोगों की जानकारी दी. प्रशिक्षण में मोंटफोर्ट स्कूल हजारीबाग के 15 तथा मॉडर्न पब्लिक स्कूल के 45 शिक्षक समेत 60 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया.

समूह गतिविधियों, केस स्टडी और मॉडल प्रेजेंटेशन में शिक्षकों ने उत्साह दिखाया. प्राचार्य गुरु चरण वर्मा ने कहा कि स्टीम आधारित शिक्षा समय की मांग है. संचालन राहुल मिश्रा ने किया. अंत में अतिथियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया.


विज्ञापन
Rajesh

लेखक के बारे में

By Rajesh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola