तीसरी सोमवारी व नाग पंचमी के अवसर पर श्रद्धालुओं ने 778 सीढियां चढ़ किया शिवलिंग का जलाभिषेक

Updated:
विज्ञापन

शिवलिंग पर जलाभिषेक करते श्रद्धालु : प्रभात खबर

सावन की सोमवारी और नाग पंचमी पर कोडरमा के ध्वजाधारी धाम में उमड़ी भक्तों की भीड़. श्रद्धालुओं ने 778 सीढ़ियां चढ़कर शिवलिंग का जलाभिषेक कर सुख-शांति की कामना की.

विज्ञापन

कोडरमा : सोमवारी को लेकर कोडरमा जिला मुख्यालय स्थित ध्वजाधारी धाम समेत आसपास के शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी. सुबह से ही महिलाएं, पुरुष और युवतियां मंदिर पहुंचीं और भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर फल, फूल और नैवेद्य अर्पित किया. श्रद्धालुओं ने सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की. ध्वजाधारी धाम में सुबह से शाम तक भक्तों की भीड़ रही. श्रद्धालुओं ने 778 सीढ़ियां चढ़कर पहाड़ की चोटी पर स्थित शिवलिंग का जलाभिषेक किया. सोमवारी को लेकर धाम में सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रहीं. पहाड़ की तलहटी से लेकर चोटी तक शिवभक्तों की भीड़ देखी गयी.

नाग पंचमी के शुभ अवसर पर नाग देवता की पूजा हुई

सावन की तीसरी सोमवारी के साथ-साथ नाग पंचमी होने के कारण ध्वजाधारी धाम में अन्य दिनों की अपेक्षा अधिक भीड़ रही. श्रद्धालुओं ने दूध, लावा और नैवेद्य अर्पित कर नाग देवता की पूजा-अर्चना कर सुख-शांति और समृद्धि की कामना की. ध्वजाधारी धाम के मुख्य महंत महामंडलेश्वर सुखदेव दास जी महाराज ने कहा कि सावन का हर दिन भगवान शिव को प्रिय है, लेकिन सोमवारी का विशेष महत्व है.

ये भी पढ़ें: तारापीठ होटल अग्निकांड: दहशत में रातोंरात होटल छोड़ रहे पर्यटक, गृह राज्य भेजे गये मृतकों के शव

महामंडलेश्वर ने भगवान भोलेनाथ की पूजा करने की विधि बताई

इस दिन श्रद्धा से पूजा करने पर भगवान भोलेनाथ भक्तों की मनोकामना पूर्ण करते हैं. उन्होंने बताया कि शिव पूजा में बेलपत्र, धतूरा, भांग, शुद्ध जल, गंगाजल, दही, घी, शमी पत्र, आंकड़े के फूल और चंदन का विशेष महत्व है. हालांकि, भगवान शिव को एक लोटा शुद्ध जल अर्पित करने से भी वे प्रसन्न हो जाते हैं.

दूध लावा चढाते श्रद्धालु. | Prabhat Khabar Network
दूध लावा चढाते श्रद्धालु. | Prabhat Khabar Network


विज्ञापन
Rajesh

लेखक के बारे में

By Rajesh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola