जेजे कॉलेज बचाओ आंदोलन समाप्त, VBU से संबद्धता बरकरार रखने की मांग CM तक पहुंचेगी

Updated:
विज्ञापन

जानकी यादव को मांग पत्र सौंपती समिति : प्रभात खबर

कोडरमा के जेजे कॉलेज बचाओ संघर्ष समिति ने अपना आंदोलन समाप्त कर दिया है. अब मुख्यमंत्री के साथ वार्ता के जरिए कॉलेज की संबद्धता पर निर्णय लिया जाएगा.

विज्ञापन

कोडरमा : राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष सह पूर्व विधायक जानकी यादव और जेजे कॉलेज बचाओ संघर्ष समिति के बीच हुई वार्ता के बाद 10 अगस्त से जेजे कॉलेज में चल रहा अनिश्चितकालीन धरना और तालाबंदी सोमवार को समाप्त हो गया. जेजे कॉलेज समेत जिले के डिग्री कॉलेजों की संबद्धता विनोबा भावे विश्वविद्यालय से हटाकर गिरिडीह के सर जेसी बोस विश्वविद्यालय से जोड़ने के विरोध में समिति आंदोलन कर रही थी.

छात्रों के हित में जेजे कॉलेज को वीबीयू से जोड़े रखना उचित होगा : जानकी यादव

वार्ता के दौरान जानकी यादव ने कहा कि जेजे कॉलेज को वीबीयू की जगह सर जेसी बोस विश्वविद्यालय से जोड़ने के निर्णय में भौगोलिक स्थिति का ध्यान नहीं रखा गया होगा. कोडरमा के छात्रों के लिए हजारीबाग की तुलना में गिरिडीह जाना अधिक कठिन होगा. उन्होंने कहा कि छात्रों के हित में जेजे कॉलेज को वीबीयू से जोड़े रखना उचित होगा. उन्होंने आश्वासन दिया कि समिति की मांगों को मुख्यमंत्री तक पहुंचाया जायेगा और प्रतिनिधिमंडल के साथ सीएम से वार्ता कर जेजे कॉलेज को वीबीयू से जोड़ने, ऑटोनोमस कॉलेज बनाने या विश्वविद्यालय का दर्जा देने का आग्रह किया जायेगा.

समिति अध्यक्ष ने छात्रों को मुख्यमंत्री से वार्ता कराने का दिलाया भरोसा

समिति अध्यक्ष महेश भारती और सचिव देवेंद्र कुमार ने कहा कि जानकी यादव और जेएमएम जिलाध्यक्ष वीरेंद्र पांडेय की पहल स्वागत योग्य है. उन्होंने मांगों को जायज बताते हुए मुख्यमंत्री से वार्ता कराने का भरोसा दिया है. छात्रों के भविष्य और कोडरमा के स्वाभिमान को देखते हुए समिति ने आंदोलन समाप्त करने का निर्णय लिया. इस दौरान समिति ने मांग पत्र सौंपकर शीघ्र मुख्यमंत्री से समय दिलाने का आग्रह किया. मौके पर राम रतन अवध्या, सईद नसीम, नीरज सिंह, सुजीत नायक, तौफीक हुसैन समेत दर्जनों छात्र-छात्राएं मौजूद थे.

ये भी पढ़ें: JSSC CGL मामला: पत्थलगड्डा के BSO को पुलिस ने लिया हिरासत में, CID के निर्देश पर पूछताछ शुरू


विज्ञापन
Rajesh

लेखक के बारे में

By Rajesh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola