कोडरमा में केटीपीएस फोरलेन चौक पर मना स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की झांकी ने मोहा मन

Updated:
विज्ञापन

झंडे को सलामी देते युवा नेता उमेश यादव. | Prabhat Khabar Network

स्वतंत्रता दिवस पर युवा नेता उमेश यादव ने कहा कि देश की आजादी की सुरक्षा और रक्षा करना आज के युवाओं की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। विस्तार से पढ़ें पूरी खबर।

विज्ञापन

कोडरमा: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर केटीपीएस फोरलेन चौक पर बरकट्ठा विधानसभा क्षेत्र के युवा नेता उमेश यादव और अरुण यादव की ओर से झंडोत्तोलन कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में एंटोनिया डिसिल्वा स्कूल के बच्चों ने आकर्षक झांकी निकाली और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया. उमेश यादव ने झंडोत्तोलन किया.

इस अवसर पर उमेश यादव ने कहा कि आजादी की सुरक्षा और देश की रक्षा की जिम्मेदारी युवाओं के कंधों पर है. वहीं, अरुण यादव ने कहा कि आजादी बेशकीमती है और इसे बरकरार रखना सभी की जिम्मेदारी है.

एंटोनिया डिसिल्वा स्कूल के प्राचार्य वकील सिंह, मिथुन सिंह समेत अन्य लोगों ने भी स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला. कार्यक्रम में शिव कुमार यादव, खुबलाल यादव, राजेश यादव, प्रेम यादव, मनोज यादव, दिवाकर पांडेय, गुरुदेव यादव, शशिकांत यादव, तुलसी यादव, टिंकू कुमार, संजय साव और लक्ष्मण यादव समेत कई लोग मौजूद थे.


विज्ञापन
Rajesh

लेखक के बारे में

By Rajesh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola