मेरेडियन एकेडमी गुमो में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस, विद्यार्थियों ने किया शानदार मार्च पास्ट
विज्ञापन
मौके पर शिक्षक व बच्चे. | Prabhat Khabar Network
झुमरीतिलैया के मेरेडियन एकेडमी में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। निदेशक डॉ एसएन कुमार ने ध्वजारोहण किया और बच्चों ने मार्च पास्ट प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
कोडरमा: मेरेडियन एकेडमी गुमो में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया. कार्यक्रम को लेकर विद्यालय परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था. निदेशक डॉ. एसएन कुमार ने झंडोत्तोलन किया. इस दौरान विद्यार्थियों ने मार्च पास्ट कर सभी का मन मोह लिया.
मौके पर डॉ. एसएन कुमार ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं. वहीं, प्राचार्य उत्तम कुमार लाहा ने विद्यार्थियों को राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने और देश के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया.
कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षक और विद्यार्थी मौजूद रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन









