सतगावां में नुक्कड़ नाटक से नशे के खिलाफ जागरूकता, ग्रामीणों को बताए दुष्प्रभाव

Updated:
विज्ञापन

सतगावां में नुक्कड़ नाटक और लोकगीतों के जरिए नशा मुक्ति का दिया गया संदेश | Prabhat Khabar Network

सतगावां में झारखंड सरकार की नशा मुक्ति पहल के तहत नुक्कड़ नाटक के जरिए ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया। पूरी खबर पढ़ें।

विज्ञापन

सतगावां,कोडरमा: प्रखंड के नासरगंज मोड़ के समीप सोमवार को झारखंड सरकार की नशा मुक्ति पहल के तहत जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान नुक्कड़ नाटक मंडली ने लोकगीतों और नाट्य प्रस्तुतियों के माध्यम से ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया.

कलाकारों ने नशे से होने वाले सामाजिक और स्वास्थ्य संबंधी नुकसान की जानकारी देते हुए लोगों से नशे से दूर रहने की अपील की. कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे.

मौके पर दिनेश सिंह, अनिल गुप्ता, महेंद्र लाल साव, राजेश गुप्ता, विनोद कुमार, उमेश गुप्ता, कुंदन कुमार और पिंटू पंडित समेत अन्य लोग उपस्थित थे.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola