सावन की तीसरी सोमवारी पर शिवभक्ति में डूबा झुमरीतिलैया, शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Updated:
विज्ञापन

सावन की तीसरी सोमवारी पर झुमरीतिलैया के शिवालयों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की।

विज्ञापन

कोडरमा: सावन की तीसरी सोमवारी के अवसर पर सोमवार को पूरा झुमरीतिलैया शहर शिवभक्ति में डूबा रहा. सुबह से ही शहर के प्रमुख मंदिरों, शिवालयों और विभिन्न मोहल्लों के शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. भक्तों ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक और रुद्राभिषेक कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की. श्रद्धालुओं ने सुख-समृद्धि, शांति और परिवार की खुशहाली की कामना की.

सुबह से शुरू हुआ पूजा-अर्चना का सिलसिला देर शाम तक चलता रहा. महिला, पुरुष, बुजुर्ग और युवाओं समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान शिव की आराधना के लिए मंदिर पहुंचे. कई भक्तों ने सोमवारी का व्रत रखकर भगवान भोलेनाथ की विशेष पूजा की. मंदिर परिसरों में गूंजते ‘हर-हर महादेव’ और ‘जय भोलेनाथ’ के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा.

शहर के दोमुहानी बैकुंठ धाम, विद्यापुरी स्थित शिव मंदिर, बस स्टैंड के समीप शिव मंदिर, स्टेशन परिसर स्थित शिव मंदिर, जीआरपी शिव मंदिर और तिलैया थाना परिसर स्थित शिव मंदिर समेत अन्य शिवालयों में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं. भक्तों ने अपनी बारी का इंतजार कर भगवान शिव का जलाभिषेक किया. कई मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठान भी आयोजित किये गये.

आकर्षक ढंग से सजाये गये मंदिर

सावन की सोमवारी को लेकर विभिन्न मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था. श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए स्थानीय पूजा समितियों और मंदिर प्रबंधन की ओर से आवश्यक व्यवस्थाएं की गयी थीं. कई स्थानों पर भक्तों के लिए पूजा सामग्री और जल की व्यवस्था भी की गयी.

भजन-कीर्तन और महाआरती में जुटे श्रद्धालु

शाम के समय शहर के कई मंदिरों में भजन-कीर्तन, शिव चालीसा पाठ और महाआरती का आयोजन किया गया. इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया. महाआरती के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल से गूंज उठा. पूरे दिन झुमरीतिलैया में सावन की भक्ति और आस्था का रंग देखने को मिला और शिवभक्त भगवान भोलेनाथ की आराधना में लीन नजर आये.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola