चंदवारा में सांसद श्राद्ध सहयोग अभियान, दो परिवारों को सौंपा गया किट

मौके पर मौजूद जनप्रतिनिधि व अन्य. | Prabhat Khabar Network
हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल के श्राद्ध सहयोग अभियान के तहत चंदवारा के दो शोकाकुल परिवारों को सहायता किट प्रदान की गई। जानिए पूरी खबर।
चंदवारा: हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल द्वारा संचालित सांसद श्राद्ध सहयोग अभियान के तहत शुक्रवार को चंदवारा प्रखंड के दो शोकाकुल परिवारों को श्राद्ध सहयोग किट उपलब्ध कराया गया.
अभियान के तहत चंदवारा (शिव मंदिर टोला) निवासी स्वर्गीय बंधन पंडित (95 वर्ष) के आश्रित अशोक पंडित तथा भोंडो पंचायत निवासी स्वर्गीय मोहन तुरी के परिजनों को श्राद्ध सहयोग किट प्रदान किया गया.
इस दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने कहा कि सांसद मनीष जायसवाल का यह अभियान दुःख की घड़ी में जरूरतमंद परिवारों को सहयोग प्रदान करने का एक मानवीय प्रयास है. इस अवसर पर बंटी मोदी, नंदकिशोर सोनी, सुखदेव साव, द्वारिका प्रसाद राणा, आनंद मोदी, विनोद प्रसाद बरनवाल, लालदेव साव, वीरेंद्र प्रसाद यादव, महावीर साव, रामसेवक तुरी, दुखन तुरी आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










