मजदूर नेता महेंद्र तुरी का ब्रेन हेमरेज से निधन, सामाजिक-राजनीतिक जगत में शोक

Updated:
विज्ञापन
माकपा नेता के निधन पर जताया शोक

कोडरमा के वरिष्ठ माकपा नेता और मजदूर संघ के उपाध्यक्ष महेंद्र तुरी का ब्रेन हेमरेज से निधन। राजनीतिक और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि।

विज्ञापन

कोडरमा: मजदूर नेता सह मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के जिला कमेटी सदस्य, सीटू के जिला उपाध्यक्ष और माइका वर्कर्स यूनियन व विद्यालय रसोईया यूनियन के नेता 55 वर्षीय महेन्द्र तुरी का गुरुवार को ब्रेन हेमरेज के कारण निधन हो गया. उनके निधन से जिला के सामाजिक व राजनीतिक कार्यकर्ता स्तब्ध हैं. उल्लेखनीय है कि मौत के एक दिन पूर्व तक वे रोज की तरह मजदूर वर्ग के लोगों के कामों के लिए सक्रिय थे.

उनके निधन पर असीम सरकार, सुभाष यादव, प्रकाश रजक, संजय पासवान, प्रेम प्रकाश, रमेश प्रजापति, मीरा देवी, संतोषी देवी, बेबी कुमारी, शोभा प्रसाद, मंजू मेहता, वर्षा रानी, संध्या पांडेय, सरस बबलू, भीखारी तुरी, ग्यासुद्दीन अंसारी, सुरेन्द्र राम, फेकुलाल विद्यार्थी, दिनेश रविदास, रामरतन अवध्या, अशोक वर्मा, सुनील कुमार गुप्ता, दिलीप कुमार सिन्हा, शैलेन्द्र तिवारी, शशि कुमार पांडेय, रंजीत राम, धीरज कुमार तिवारी, महावीर यादव, मोहम्मद रफीक, विजय पासवान, प्रेम पांडेय, धीरज यादव, रवि पासवान आदि ने शोक संवेदना व्यक्त की है.


विज्ञापन
Rajesh

लेखक के बारे में

By Rajesh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola